फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watermelon Face Pack: तरबूज से बनें ये फेस पैक चेहरे को बनाएंगे फ्रेश, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Fri, 28 Mar 2025 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपने चेहरे को तरोताजा रखना चाहते हैं तो तरबूज से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको घर पर ही ये पैक बनाना बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
तरबूज से बनें ये फेस पैक चेहरे को बनाएंगे फ्रेश - फोटो : Adobe Stock
Watermelon Face Pack: गर्मियों के मौसम में बाजार में तरबूज काफी कम दामों में मिलने लगते हैं। इसके सेवन से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि ये तरबूज आपके शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी हाइड्रेट रख सकता है।

दरअसल, तरबूज से कुछ खास तरह के फेस पैक बनाकर आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा भी हाइड्रेट रहती है। यदि आपको इसके इस्तेमाल का तरीका नहीं पता तो यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
तरबूज और शहद फेस पैक - फोटो : Adobe stock

तरबूज और शहद फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको तरबूज के साथ-साथ शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे इसे ऐसे ही रहने दें और फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। 
विज्ञापन

3 of 6
तरबूज और एलोवेरा फेस पैक - फोटो : freepik
तरबूज और एलोवेरा फेस पैक 

इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को काफी लाभ पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तरबूज को अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें। अब इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करें। अब इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। इसका असर भी आपको दिखेगा। 

4 of 6
तरबूज और बेसन फेस पैक - फोटो : Adobe stock
तरबूज और बेसन फेस पैक

यदि आपको बेसन सूट करता है तो आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तरबूज को ब्लैंड करके उसमें बेसन मिक्स करें। ध्यान रखें कि ये ज्यादा गाढ़ा न होने पाए। अब इसे अपनी त्वचा पर सही से लगाएं और आधें घंटे के बाद चेहरे को धो लें। इसका असर आपको कुछ ही दिन में दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
तरबूज और दही फेस पैक - फोटो : freepik
तरबूज और दही फेस पैक 

इस पैक के इस्तेमाल से भी आपको काफी ठंडक मिलने वाली है। इसके लिए तरबूज को ब्लैंड करें और फिर उसमें गाढ़ा सा दही मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। इससे भी आपके चेहरे को काफी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तरबूज और गुलाब जल फेस - फोटो : Adobe stock
तरबूज और गुलाब जल फेस

इस पैक को बनाने के लिए आपको तरबूज का रस और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसके इस्तेमाल के लिए इन दोनों के रस को मिक्स करके रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे को काफी फायदा पहुंचेगा और त्वचा हाइड्रेट रहेगी।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें