How To Make Lip Balm: सर्दी के मौसम में यदि होंठों का ध्यान सही से न रखा जाए तो होंठ फटने लगते हैं। खासतौर पर जब अब सर्दी भी बढ़ती जा रही है, तो होंठों का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि होंठ इतने रूखे हो जाते हैं कि इससे खून तक निकलने लगता है। ऐसे में लोग अपने होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं।
लिप बाम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो होंठों को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। इसी के चलते हम आपको घर पर लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। यदि आप घर पर लिप बाम तैयार करेंगे, तो एक तो ये केमिकल रहित होगा, साथ ही में इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं रहेगा। तो चलिए आपको भी बिना देर किए लिप बाम बनाने का तरीका बताते हैं।