फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 की उम्र में भी त्वचा को जवां रखेगा 'गुलाब का तेल', जानिए बनाने का तरीका

Sat, 27 Jun 2020 06:17 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rose oil - फोटो : instagram
कोई महिला नहीं चाहती की बढ़ती उम्र का असर उसकी त्वचा पर दिखाई दे। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। लेकिन इनसे बचने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं जतन करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाने से लेकर बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम का सहारा लेती हैं। बहुत सारी महिलाएं तो तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने में गुलाब का तेल आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
rose petal
गुलाब का तेल बनाने के लिए सामग्री
  • दस गुलाब की पंखुड़ियां 
  • थोड़ा सा जैतून का तेल 
  • एक कप पानी
विज्ञापन

3 of 5
rose water - फोटो : rose water
सबसे पहले ताजे गुलाबों की पंखुडि़यों को अलग कर लें। कांच के बर्तन में जैतून का तेल लेकर उसमें निकाली गई पंखुड़ियों को डाल दें। एक बर्तन में पानी को गर्म करें और उस बर्तन में तेल की शीशी को रख दें। रात भर ऐसे ही तेल की शीशी को गर्म पानी में पड़ा रहने दें। सुबह तेल से पंखुड़ियों को निकालकर निचोड़ लें। पंखुड़ियों से निकले तेल को कांच के बर्तन में रखें। अब इस तेल की चार-पांच बूंदों का इस्तेमाल चेहरे पर करें।

4 of 5
rose water
गुलाब जल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल भी लगभग सभी करते हैं। इसी तरह गुलाब के तेल के भी बहुत फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। चेहरे पर नजर आने वाली लकीरों को दूर करने के लिए रोजाना इस तेल की कुछ बूंदों से मसाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rose water - फोटो : rose water
आंखों के आसपास की त्वचा सबसे ज्यादा नाजुक होती है। इसलिए उम्र का सबसे पहला असर आंखों के पास ही दिखता है। यहां की त्वचा ढ़ीली पड़ने लगती है और लकीरें पड़ जाती हैं। गुलाब का तेल इन लकीरों को खत्म करने में बहुत मदद करता है। नेचुरल होने के कारण आंखों पर भी इसका दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें