फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beetroot Hair Color: चुकंदर की मदद से घर पर तैयार करें हेयर कलर, आसान है इसे लगाने का तरीका भी

Thu, 20 Feb 2025 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बाजार में मिलने वाले हेयर कलर के इस्तेमाल के इस्तेमाल से डरते हैं, तो घर पर ही चुकंदर की मदद से घर पर ही इसे तैयार करें और अपना लुक बदलें। 
विज्ञापन
1 of 6
चुकंदर की मदद से घर पर तैयार करें हेयर कलर - फोटो : Adobe stock
Beetroot Hair Color: आज के समय में कम उम्र में ही युवाओं के बाल सफेद हो जा रहे हैं। ऐसे में बेहद कम उम्र में ही लोगों को हेयर कलरों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वैसे तो बाजार में कई कंपनियों के हेयर कलर आते हैं, जो न सिर्फ लुक बदल देते हैं, बल्कि इनके इस्तेमाल से बालों में शाइन भी आती है। पर, बहुत से लोग केमिकल वाले इन रंगों के इस्तेमाल करने से डरते हैं।

इसी के चलते हम आपको यहां घर पर ही हेयर कलर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं रहे। यहां हम आपको चुकंदर की मदद से हेयर कलर बनाना बताएंगे, ताकि आप घर पर ही अपने बालों का लुक बदल सकें।
विज्ञापन

2 of 6
बालों में चुकंदर इस्तेमाल करने के फायदे - फोटो : Adobe stock
बालों में चुकंदर इस्तेमाल करने के फायदे

यदि आप अपने बालों में चुकंदर से बने हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, इससे बालों को कोई नुकसान नहीं होता। चुकंदर में आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। ये हेयर कलर बालों का रंग बदलने के साथ-साथ स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।   
विज्ञापन

3 of 6
चुकंदर और गाजर से तैयार करें कलर - फोटो : Freepik.com
चुकंदर और गाजर से तैयार करें कलर

अगर आप चाहते हैं कि बालों में हल्का रेड-बर्गंडी शेड आए, तो इस मिश्रण को अपनाएं।  इसके लिए आपको चुकंदर के साथ-साथ गाजर और नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी। हेयर कलर तैयार करने के लिए चुकंदर और गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें।

4 of 6
चुकंदर और गाजर से तैयार करें कलर - फोटो : Adobe stock
सही से ब्लेंड करने के बाद इसका गाढ़ा रस निकाल लें और इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों में ब्रश से लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। एक घंटे के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे आपके बालों में हल्का लाल कलर आ जाएगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
चुकंदर और एलोवेरा हेयर कलर - फोटो : Freepik.com
चुकंदर और एलोवेरा हेयर कलर

यदि आपके बाल रूखे हैं तो सिंपल हेयर कलर की बजाए चुकंदर के साथ एलोवेरा को मिक्स करें। इस पैक से आपके बालों की नमी बरकरार रहेगी। इसे तैयार करने के लिए 2 चुकंदर के साथ एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुकंदर और एलोवेरा हेयर कलर - फोटो : Adobe stock
हेयर कलर तैयार करने के लिए चुकंदर को उबालकर उसका रस निकाल लें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों और लंबाई में लगाएं। दो घंटे के लिए इस पेस्ट को बालों में लगा रहने दें। आखिर में साधारण पानी से बाल धो लें और बालों में प्राकृतिक रेड कलर का टिंट देखें। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें