मानसून में हमारा मन झूम उठता है। बारिश की बूदें तन-बदन को प्रफुल्लित कर देती हैं। लेकिन इस मौमस में त्वचा के साथ ही होंठ और आंखों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। मानसून में हमें मेकअप से लेकर कौन-से कपड़े पहनने चाहिए, इन सब बातों का ख्याल रखना चाहिए। मानसून सीजन में स्किन की केयर के लिए कुछ ज्यादा ही सावधान रहने की जरूरत पड़ती है, ताकि त्वचा में निखार बरकरार रहे। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे मानसून में अपनी त्वचा का ख्याल रखें।