फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : लंबे समय तक नहीं टिक पाती लिपस्टिक तो जानें इन टिप्स के बारे में

Mon, 03 Apr 2023 06:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको आज कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसको अगर आप फॉलो करेंगे तो आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकेगी।
विज्ञापन
1 of 6
lipstick - फोटो : istock
How To Keep Lipstick Stay Longer : लिपस्टिक हर लड़की की जिंदगी का बहुत जरूरी हिस्सा है। अगर आप कहीं पार्टी में जा रहीं हैं, या ऑफिस जा रहीं हैं, तो सिर्फ लिपस्टिक लगाकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। लिपस्टिक से आपका लुक निखर के बाहर आ सकता है। पर, बहुत सी लड़कियों को ये शिकायत रहती है कि उनकी लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकती नहीं है। इसके पीछे कई वजह होती हैं। जैसे होठों का फटना या कुछ खाना-पीना लिपस्टिक को खराब कर देता है। इस परेशानी का सामना लगभग हर लड़की करती है। 

ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसको अगर आप फॉलो करेंगी तो आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकेगी। यानि कि अगर आप रोजाना इन टिप्स को फॉलो करके ऑफिस जाएंगी तो आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी ये तरीके बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
lips
लिप्स को करें एक्सफोलिएट 

लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को एक्सफोलिएट जरूर करें। इसका मतलब होता है होठों की पपड़ी हटाना। होंठ काफी संवेदनशील होते हैं। इसलिए इसे अच्छे क्वालिटी के स्क्रब से साफ करें। बाजार में कई तरीके के स्क्रब आसानी से मिल जाते हैं। होठों को एक्सफोलिएट करने के बाद मॉइस्चराइज जरूर करें। 
विज्ञापन

3 of 6
Lips - फोटो : Pixabay

कंसीलर को बनाएं लिप प्राइमर

लिपस्टिक लगाने के पहले कंसीलर का इस्तेमाल लिप प्राइमर की तरह करें। अपने होठोंं पर कंसीलर लगाने के लिए सबसे पहले इसकी आउटलाइन बनाएं और फिर होठों पर थपथपाएं। 

4 of 6
lips - फोटो : istock
ब्रश से लगाएं लिपस्टिक

अगर आप ब्रश से लिपस्टिक लगाते हैं तो ये ज्यादा समय तक टिकी रहती है। लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले ऊपर और नीचे के होठों के बीच में इसे लगाएं। इसके बाद किनारों से शुरू करते हुए और धीरे-धीरे बीच में आते हुए अपने निचले होठों में फिलिंग करें। ठीक इसी तरह अपने ऊपर के होठों के साथ भी ऐसा करें। 
विज्ञापन

5 of 6
lipstick - फोटो : istock
इसके बाद अपनाएं पफ एंड टिश्यू ट्रिक

जब लिपस्टिक लगा लें तो इसके बाद एक टिश्यू लें और इसे होठों के बीच कसकर दबाएं। इससे एक्सट्रा लिपस्टिक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lipstick - फोटो : istock
सबसे लास्ट में करें पेंसिल लाइनर का इस्तेमाल

लिपस्टिक लगाने के बाद सबसे लास्ट में पेंसिल लाइनर का इस्तेमाल करें। इसके लिए कोशिश करें कि न्यूड शेड का लाइनर इस्तेमाल करें। ताकि होंठ की शेप अलग से दिखाई दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें