फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बिना स्मूदनिंग के भी रेशम जैसे लहराएंगे बाल, बस इस्तेमाल करने होंगे ये हेयर मास्क

Mon, 03 Feb 2025 12:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी बिना पैसे खर्च किए रेशम की तरह लहराते बाल चाहते हैं तो इन होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बिना स्मूदनिंग के भी रेशम जैसे लहराएंगे बाल - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: लंबे-लहराते बालों के लिए अक्सर महिलाएं हजारों रुपये खर्च करके ट्रीटमेंट्स लेती हैं। इन ट्रीटमेंट्स में केराटिन, स्मूदनिंग और रिबॉन्डिंग काफी अहम माना जाता है। इन तीनों हेयर ट्रीटमेंट में बालों की लेंथ के हिसाब से ही पैसा लगता है। ऐसे में दिक्कत उन महिलाओं के सामने आती है, जिनके बाल काफी लंबे होते हैं। उन्हें हजारों रुपये खर्च करने से पहले सोचना पड़ता है।

इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल काफी खूबसूरत हो जाएंगे। इन मास्क को बनाने के लिए आपको किसी तरह के पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, ऐसे में आप बेहद कम दामों में घर पर ही हेयर ट्रीटमेंट करके अपने बालों को जड़ से मजबूत भी बना लेंगे। तो आइए बिना देर करते हुए आपको इन हेयर मास्क के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
केले और शहद का हेयर मास्क - फोटो : Adobe stock
केले और शहद का हेयर मास्क

 केला बालों को डीप कंडीशन करता है वहीं शहद बालों में चमक लाता है। ऐसे में आप इन दोनों चीजों का हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 पका हुआ केला मैश करें। केला मैश करने के बाद उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। आखिर में इसे बालों में लगाकर 30-40 मिनट रखें, फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।  

 
विज्ञापन

3 of 6
दही और एलोवेरा हेयर मास्क - फोटो : इंस्टाग्राम
दही और एलोवेरा हेयर मास्क

 दही बालों को मॉइश्चराइज करता है और एलोवेरा स्कैल्प को हेल्दी बनाकर बालों में चमक लाता है। ऐसे में इन दोनों का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच दही लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर बालों में लगाएं। 30-40 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।  
 

4 of 6
अंडा और नारियल तेल हेयर मास्क - फोटो : istock
अंडा और नारियल तेल हेयर मास्क 

अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है, वहीं नारियल तेल बालों को डीप कंडीशनिंग देता है। इन दोनों चीजों के मास्क को बनाने के लिए 1 अंडे को फेंटें और उसमें 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे बालों में लगाकर 30 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ज्यादा स्मूदनेस के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं।  
विज्ञापन

5 of 6
मेथी और दूध का हेयर मास्क - फोटो : Freepik.com
 मेथी और दूध का हेयर मास्क 

 मेथी बालों को मुलायम और घना बनाती है और दूध बालों को डीप कंडीशन करता है। ऐसे में इस मास्क को तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच मेथी के दाने रातभर भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर इसमें 3 बड़े चम्मच दूध मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाकर 40 मिनट रखें और फिर धो लें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चावल के पानी और एलोवेरा का हेयर मास्क - फोटो : freepik.com
चावल के पानी और एलोवेरा का हेयर मास्क

 चावल का पानी बालों को नेचुरल स्मूद और स्ट्रेट लुक देता है और एलोवेरा बालों को हाइड्रेट करता है। इसका मास्क तैयार करने के लिए 1 कप चावल को 30 मिनट पानी में भिगोकर उसका पानी निकाल लें। उसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिक्स को बालों में 20-30 मिनट लगाकर धो लें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें