चेहरे की खूबसूरती को प्यारी सी मुस्कान और भी ज्यादा बढ़ा देती है। मुस्कान की खूबसूरती के लिए दांतों का चमकदार होना जरूरी है। पीले और गंदे दांत सारी खूबसूरती को खऱाब कर देते हैं। अगर आपके पीले और गंदे दांत आपकी खूबसूरती में दाग की तरह हैं। तो कुछ घरेलू नुस्खों से इन्हें से दूर किया जा सकता है। पीले दांतो घर में रखे सामान से भी साफ कर चमकाया जा सकता है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो साधारण सी चीजें।