फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डार्क सर्कल से हैं परेशान? दूध से होगा चमत्कार, जानिए तरीका

Sun, 06 Jan 2019 05:58 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dark circle
स्ट्रेस और बिजी लाइफस्टाइल के चलते नींद पूरी न होने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या हो जाती है। इन्हें दूर करने के लिए लोग मंहगी-मंहगी आईक्रीम, जेल और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। बावजूद इसके कोई फायदा नहीं होता, इसके साथ ही ये क्रीम स्किन पर नुकसान भी पहुंचाती हैं।

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप केमिकल की जगह प्राकृतिक चीजों का भी सहारा ले सकते हैं। जैसे आंखों के नीचे काले घेरों को दूर करने के लिए दूध बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कैसे दूध का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल को ठीक किया जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
milk
दूध और गुलाबजल
गुलाबजल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारी स्किन की तमाम परेशानियों को दूर करने में कारगर हैं। गुलाबजल और ठंडे दूध को बराबर मात्रा में मिलाकर कॉटन की मदद से डार्क सर्कल पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से फेसवॉश कर लें। इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार करें। आपको इसका असर साफ दिखने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
raw honey
दूध और शहद
हमारी त्वचा के लिए शहद किसी वरदान से कम नहीं है। यह हमारी स्किन को मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर हल्का सा गर्म कर लें। अब इसे आंखों के नीचे 15-20 मिनट लगाने के बाद सामान्य पानी से धो लें।

4 of 5
almond oil
बादाम तेल
काले घेरों को कम करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को रोज आंखों के नीचे लगाने से कुछ ही दिनों में आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। खास बात यह है कि इस तेल को लगाते समय आपको कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dark circle
यूं करें इस्तेमाल
रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोएं। इसके बाद चेहरे के अलावा अपनी आंखों को भी ठंडे पानी से धोएं। ध्यान रखें अगर आंखों को पानी से धोने पर जलन महसूस हो तो उन्हें ठंडा करने के लिए बर्फ से 1 मिनट सिकाई करें। कुछ मिनट रुकने के बाद दो बूंद बादाम तेल को हाथों की पहली दो उंगलियों पर लेकर दोनों हाथों की दो-दो उंगलियों से हल्के-हल्के आंखों से सर्कुलर मोशन में आंखों पर मसाज करें। सिर्फ 2 से 3 मिनट मसाज करने के बाद आंखों को ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर पानी से आंखों को धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें