फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैंड्रफ खत्म करने के उपाय: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू, जानें आसान तरीका

Sun, 22 Nov 2026 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Shampoo for Dandruff Control:  इस लेख में जानें घर पर नेचुरल चीजों की मदद से शैंपू कैसे तैयार करें, जो स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।  
विज्ञापन
1 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
Homemade Shampoo for Dandruff Control:  सर्दियों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या काफी बढ़ जाती है। ठंड और रूखे मौसम के कारण स्कैल्प में खुजली, सफेद पपड़ी और रूखापन महसूस होने लगता है। ऐसे में लोग महंगे एंटी-डैंड्रफ शैंपू खरीदने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी कुछ आसान चीजों की मदद से बालों को साफ करने वाला माइल्ड शैंपू तैयार किया जा सकता है? इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। 

एलोवेरा जेल, रीठा और आंवला जैसी चीजों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से बालों की देखभाल में किया जाता रहा है। हालांकि, घरेलू शैंपू डैंड्रफ का पक्का इलाज नहीं है। अगर आप भी घर पर शैंपू बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में जानें रीठा और आंवला की मदद से इसे तैयार करने का आसान तरीका और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
 जरूरी सामग्री
  • 5-6 रीठे
  •  2 चम्मच सूखा आंवला
  •  1 चम्मच शिकाकाई
  •  2 कप पानी

 
विज्ञापन

3 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
 सबसे पहले सामग्री को भिगो दें

एक बर्तन में रीठा, सूखा आंवला और शिकाकाई डालें। इसमें दो कप पानी मिलाकर रातभर के लिए भिगो दें। इससे ये चीजें नरम हो जाएंगी और इनका अर्क निकालना आसान होगा।

 

4 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
अब सभी चीजों को उबालें

अगले दिन इसी पानी और सामग्री को धीमी आंच पर करीब 15-20 मिनट तक उबालें। जब पानी थोड़ा कम हो जाए और रीठे नरम पड़ जाएं, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें।

 
विज्ञापन

5 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
मिश्रण को अच्छी तरह छान लें

मिश्रण ठंडा होने के बाद रीठे को हाथों से हल्का दबाकर उनका अर्क निकालें। अब इसे साफ सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। ध्यान रखें कि इसमें कोई ठोस टुकड़ा न रह जाए।

 
विज्ञापन

6 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
घर पर तैयार शैंपू ऐसे करें इस्तेमाल

तैयार मिश्रण को गीले बालों और स्कैल्प पर थोड़ी मात्रा में लगाएं। उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अगर आंखों में चला जाए, तो तुरंत पानी से धोएं।

 
विज्ञापन

7 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
इसे स्टोर करते समय रखें ध्यान

घर पर तैयार इस मिश्रण में कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर न करें। बेहतर है कि जरूरत के अनुसार कम मात्रा में बनाएं और बचा हुआ मिश्रण फ्रिज में रखें। बदबू, रंग या बनावट बदलने पर इसे इस्तेमाल न करें।

 
विज्ञापन

8 of 8
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
  •  स्कैल्प को नियमित रूप से साफ रखें।
  • बालों में जरूरत से ज्यादा तेल न लगाएं।
  • गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर न रखें।
  • कंघी और तौलिए की नियमित सफाई करें।
जरूरी सावधानी: रीठा और शिकाकाई से कुछ लोगों को एलर्जी या जलन हो सकती है। इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें। इस घरेलू मिश्रण से डैंड्रफ खत्म होने की गारंटी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें