फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर स्किनकेयर का सीक्रेट: लाइफस्टाइल और डाइट में ये बदलाव दिलाएंगे गजब का ग्लो

Sun, 14 Jun 2026 01:48 PM IST
Abhilash Srivastava प्रज्ञा पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 गर्मी के मौसम में धूप और पसीने से त्वचा की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, लेकिन अपनी जीवन-शैली और आहार में सुधार कर आप दमकती त्वचा पा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में रखें त्वचा का ख्याल - फोटो : Amarujala.com/AI
आम तौर पर गर्मी के दिनो में ऑयली स्किन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे चेहरा चिपचिपा और बेजान दिखने लगता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि स्वस्थ त्वचा के लिए अतिरिक्त ऑयल से छुटकारा पाना जरूरी है, क्योंकि अधिक तेल त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देता है। ऑयली होने से त्वचा न केवल चिपचिपी दिखती है, बल्कि पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और एक्ने की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। अगर आप ऑयल को कंट्रोल कर लें, तो त्वचा साफ, फ्रेश और हेल्दी रहती है, साथ ही स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। इसलिए गर्मी के मौमस में सही स्किन केयर बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
गर्मियों में स्किन का रखें ख्याल - फोटो : Adobe stock
चेहरा बुझा-बुझा

गर्मियों में उमस अधिक होने से अतिरिक्त तेल रोमछिद्रों में जमा हो जाता है, जिससे मुंहासे, एक्ने और ब्लैकहेड्स की परेशानी बढ़ जाती है। साथ ही अधिक पसीने के कारण स्किन से निकलने वाले तेल की वजह से चेहरा हमेशा बुझा-बुझा, चिपचिपा और डल नजर आने लगता है। ऐसे में त्वचा का यह अतिरिक्त तेल आपके मेकअप को भी जल्दी खराब कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
गर्मियों में रखें स्किन का ख्याल - फोटो : Adobe stock
दिनचर्या में बदलाव

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे को ज्यादा रूखा बनाने वाले क्लींजर से बचें और दिन में दो बार सैलिसिलिक एसिड युक्त फेसवॉश से चेहरा साफ करें। बार-बार चेहरा धोने से त्वचा अधिक तेल बनाने लगती है, इसलिए ऐसा न करें।
 
  • ऑयली स्किन के लिए हल्का, ऑयल-फ्री और जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा संतुलित रहे।
  • बाहर निकलते समय जेल-बेस्ड या मैट-फिनिश सनस्क्रीन लगाएं, जो चिपचिपाहट कम करती है।
  • हफ्ते में 1–2 बार मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाएं। खीरे का रस और एलोवेरा जेल जैसे घरेलू नुस्खे भी त्वचा को ठंडक, नमी और ताजगी प्रदान करते हैं।

4 of 5
डाइट का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik.com
खान-पान में सुधार

ऑयली स्किन से बचने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि त्वचा पर डाइट का सीधा प्रभाव पड़ता है।
 
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, सीबम का उत्पादन कम होता है और त्वचा में अतिरिक्त तेल बनने की समस्या घटती है।
  • नारियल पानी और नींबू पानी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • खीरा, तरबूज और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल त्वचा को ताजगी देते हैं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स भी लाभकारी हैं।
  • वहीं, तले-भुने, ज्यादा मसालेदार, मीठे खाद्य पदार्थ और जंक फूड से दूरी बनाए रखने से त्वचा स्वस्थ और साफ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा संबंधी समस्याओं से कैसे बचें? - फोटो : Adobe stock
क्या है विशेषज्ञ की सलाह?

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा रानी कहती हैं,  गर्मी के दिनों में अधिक आर्द्रता और तेज धूप से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। थायरॉइड और मधुमेह के मरीजों की त्वचा शुष्क रहती है, इसलिए उन्हें ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो पोर्स बंद न करें। किशोर ऑयल-बेस्ड कॉस्मेटिक्स की जगह जेल-बेस्ड और सन प्रोटेक्शन वाले कॉस्मेटिक्स चुनें। इस मौसम धूप से एलर्जी, जलन, टैनिंग और मुहांसों की समस्या होती है, इसलिए पर्याप्त पानी पीएं और विटामिन-सी युक्त फल एवं सब्जियां खाएं।


-------------------
अस्वीकरण: अमर उजाला में प्रकाशित लेख विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें