Skin Care Routine: जैसे-जैसे साल गुजरते हैं, हमारी स्किन अपनी नेचुरल नमी, इलास्टिसिटी और ग्लो खोने लगती है। ऐसे में सही उम्र पर स्किनकेयर शुरू करना बेहद जरूरी हो जाता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि स्किन केयर की जरूरत सिर्फ तब होती है जब झुर्रियां दिखने लगती हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि अगर आप अपने 20s से ही स्किन का ध्यान रखना शुरू कर दें, तो एजिंग के असर को काफी हद तक रोका जा सकता है।
उम्र के हर पड़ाव पर स्किन की जरूरतें अलग होती हैं। जैसे कि 20s में सनस्क्रीन और हाइड्रेशन जरूरी है, 30s में एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स और 40s के बाद डीप केयर। सही स्किन केयर रूटीन न सिर्फ आपके लुक को निखारता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं उम्र के अनुसार स्किनकेयर कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
20s में कैसे करें स्किन केयर
- फोटो : freepik.com
20s में कैसे करें स्किन केयर
अगर आप अपने 20s में उम्र में स्किनकेयर शुरू कर दिया तो आने वाले वर्षों में झुर्रियों और पिग्मेंटेशन से बचाव करता है। इस उम्र में हल्का और सल्फेट-फ्री क्लींजर इस्तेमाल करें ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
विज्ञापन
3 of 7
20s में कैसे करें स्किन केयर
- फोटो : Adobe stock
इसके साथ-साथ रोजाना SPF 30 या उससे अधिक सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, चाहे घर पर हों या बाहर। हल्का, ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि हाइड्रेशन बना रहे। रात में त्वचा की सफाई के बाद एलोवेरा जेल या लाइट सीरम लगाएं ताकि त्वचा रिपेयर हो सके।
4 of 7
30s में स्किन केयर कैसे करें
- फोटो : Adobe stock
30s में स्किन केयर कैसे करें
30s में कोलेजन का उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे महीन रेखाएं और डलनेस दिखने लगती है। इसलिए इस उम्र में आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना है। इसके लिए विटामिन C सीरम का उपयोग करें, यह त्वचा को ब्राइट और टाइट रखता है। रात में रेटिनॉल (विटामिन A) सीरम लगाएं, इससे झुर्रियां और एजिंग के लक्षण कम होते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
30s में स्किन केयर कैसे करें
- फोटो : Adobe stock
हायलूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग क्रीम का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा मुलायम रहे। इसके साथ-साथ हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएटर से डेड स्किन हटाएं। इस उम्र में डार्क सर्कल भी होने लगते हैं, इसलिए आंखों के नीचे की त्वचा के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करें ताकि डार्क सर्कल्स और झुर्रियां न बढ़ें।
विज्ञापन
6 of 7
40s और उसके बाद के बाद कैसे स्किन केयर करें
- फोटो : Adobe stock
40s और उसके बाद के बाद कैसे स्किन केयर करें
इस उम्र में त्वचा पतली और सूखी होने लगती है, इसलिए उसे गहराई से पोषण देना जरूरी है। इसलिए सेरामाइड्स और पिप्टाइड्स वाली डीप मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं ताकि स्किन स्मूद और सॉफ्ट रहे।
40s और उसके बाद के बाद कैसे स्किन केयर करें
- फोटो : iStock
कोलेजन बढ़ाने वाले सीरम या फेशियल ऑयल का उपयोग करें ताकि त्वचा में कसावट बनी रहे। रोजाना हल्के हाथों से फेशियल मसाज करें जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। सनस्क्रीन लगाना कभी न छोड़ें क्योंकि इस उम्र में सूरज की किरणें ज्यादा नुकसान करती हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।