चेहरे की त्वचा को तो हर कोई ख्याल रखता है। लेकिन इसके साथ ही हाथों और पैरों की भी देखभाल बेहद जरूरी है। जिससे कि उनकी रंगत फीकी ना पड़े। कई बार हाथों की देखभाल के बगैर वो काफी भद्दे से दिखने लगते हैं। लेकिन अगर आपके पास पार्लर जाकर मेनीक्योर कराने का समय नहीं है तो घर में रखी इन चीजों की मदद से हाथों की त्वचा को चमकाएं। तो चलिए जानें कौन सा वो छोटा सा घरेलू नुस्खा है जो हाथों और पैरों की त्वचा को चमकाने में मदद करता है।