भले ही गर्दन की सफाई पर किसी का ध्यान ना जाए लेकिन ध्यान ना देने से गर्दन का रंग काला पड़ जाता है जो बहुत ही खराब लगता है। साबुन से गर्दन का कालापन नही जाएगा। इसलिए कुछ आसान तरीके हैं जिसे अपनाने से गर्दन कुछ ही दिनों में चमक उठेगी।
विज्ञापन
2 of 6
नींबू के साथ शहद को मिलाएं और इस पेस्ट को 20 से 25 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो दें।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
कालापन दूर करने के साथ त्वचा की नमी को भी बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में एक चम्मच शहद में कुछ बूंद जैतून तेल और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इससे गर्दन की मसाज करें और फिर 30 मिनट के बाद धो लें। ये कालेपन को तो दूर करेगा, डेड सेल्स को खत्म करेगा और नमी भी बनाए रखेगा।
4 of 6
- फोटो : getty images
हल्दी से भी गर्दन का कालानप दूर किया जा सकता है। चुटकी भर हल्दी में थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें। इसे 20 मिनट तक गर्दन पर लगाएं और हल्के गर्म पानी से धो दें। ये प्रक्रिया रोज नहाने से पहले अपनाएं, कुछ ही दिनों में गर्दन साफ नजर आने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
टमाटर के रस में कुछ बूंद नींबू की मिलाएं। इसे गर्दन पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे साफ कर लें। इसे आप दिन में दो बार भी कर सकते हैं।
नींबू और गुलाब जल को मिलाएं। फिर इस घोल को रूई की मदद से काली गर्दन पर लगाएं। रातभर के लिये छोड़ दें। सुबह उठकर धो दें। जल्द ही गर्दन साफ नजर आने लगेगी।