फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जानें कैसे रखा जा सकता है उम्र के हिसाब से त्वचा का ख्याल, समय से पहले नहीं झलकेगा बुढ़ापा

Thu, 16 Apr 2020 09:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
मेकअप करना, सुंदर दिखना हर लड़की को पसंद आता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाले त्वचा के नुकसान के बारे में उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 20 की उम्र में त्वचा काफी जवान होती है और इन सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट का बुरा असर त्वचा पर आमतौर पर कम ही होता है। लेकिन यहीं लापरवाहियां आगे चलकर समय से पहले झुर्रियों और काले धब्बों में बदल जाती हैं जिनकी वजह से चेहरे पर असमय बुढा़पा दिखने लगता है। त्वचा से जुड़ी ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं तो जानिए कैसे रखा जाता है उम्र के अनुसार त्वचा का ख्याल।
विज्ञापन

2 of 4
20 से 30 के बीच उम्र
20 साल तक की लड़कियों की त्वचा तो बेहद नाजुक और सौम्य होती है। इन्हें भी विशेष ख्याल की जरूरत होती है लेकिन ज्यादातर लड़कियां इस उम्र में त्वचा का ख्याल रखने के मामले में लापरवाही दिखाती है। हालांकि 20 से लेकर 30 साल की उम्र के बीच इन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे रात को सोने से पहले मेकअप उतारना, साथ ही त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग का भी ध्यान रखे। हो सके तो नियम से फेशियल भी जरूर करवाएं। तीस साल की उम्र के आते-आते बहुत सारी महिलाएं मां बनती हैं तो ऐसे में उन्हें गर्भावस्था के समय होने वाली त्वचा की समस्याओं से छुटाकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे इस समय चेहरे पर गहरे रंग के धब्बे पड़ने लगते हैं जिनसे बचने और त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
30 से 40 की उम्र 
30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसी समय से सही देखभाल के जरिए चेहरे पर दिखने वाली झाईयों और झुर्रियों से बचा जा सकता है। इसके लिए स्क्रब जरूर करें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स का सफाया होता है। साथ ही मास्क वगैरह का उपयोग भी कर सकती हैं। 40 की उम्र नजदीक आते-आते आंखों के आसपास की त्वचा ढीली होने लगती है। इसे दूर करने के लिए रात को अंडर आईमास्क जरूर इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
40 साल से लेकर 50 और 60 तक
इस उम्र में भी जरूरत है कि अपनी त्वचा का खास ख्याल रखा जाए। अगर चेहरे की नियमित देखभाल की जाए तो असमय दिखने वाले बूढेपन से बचा जा सकता है। इस उम्र के आने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। जिससे चेहरे को पोषण मिल सके। साथ ही मास्क और स्क्रबिंग के जरिए देखभाल करें। क्योंकि 40 के बाद उम्र के निशान चेहरे पर दिखने लगते हैं लेकिन सही देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें