Hair Care Tips: आज-कल जिस हिसाब से प्रदूषण बढ़ रहा है, उसका सीधा असर लोगों की त्वचा और बालों पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन परेशानी सामने आती है, जब बालों का ध्यान रखना पड़ता है।
अक्सर लोगों को लगता है कि बालों को रोजाना धोने से बाल साफ रहते हैं और मजबूत हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि रोजाना बाल धोना कितना सही है और इसके फायदे और नुकसान क्या है। इस लेख में हम आपको ये भी जानकारी देंगे कि किस टाइप के बाल वालों को हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
1. स्कैल्प साफ रहता है
- फोटो : Adobe stock
रोजाना बाल धोने के फायदे
1. स्कैल्प साफ रहता है
यदि आप बाल काफी ज्यादा ऑयली है तो आप बाल धो सकते हैं। ऑयली बालों को रोजाना धोने से गंदगी, तेल और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। इसलिए बिना बोसे हर दिन बाल धोएं।
विज्ञापन
3 of 7
स्टाइलिंग में आसानी
- फोटो : Adobe stock
2. स्टाइलिंग में आसानी
रोजाना बाल धोने से बाल ताजगी भरे और फ्रेश दिखते हैं। ये खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा होता है जो जिम जाते हैं या ज्यादा बाहर रहते हैं। रोजाना शैंपू करने से बालों से अतिरिक्त तेल निकल जाता है, जिससे स्टाइलिंग करना आसान हो जाता है।
4 of 7
नेचुरल ऑयल हट जाना
- फोटो : Adobe stock
रोजाना बाल धोने के नुकसान
1. नेचुरल ऑयल हट जाना
यदि आप रोजाना बाल धोते हैं तो बार-बार शैंपू करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। इसलिए अपने बालों से हिसाब से ही बाल धोने का फैसला लें।
विज्ञापन
5 of 7
बालों का झड़ना
- फोटो : freepik
2. बालों का झड़ना
यदि आप गलत शैंपू से अपने बाल धोते हैं तो ज्यादा शैंपू करने से बाल ड्राई हो सकते हैं, जिससे उनका झड़ना बढ़ सकता है। ऐसे में ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
6 of 7
स्कैल्प इरिटेशन
- फोटो : Adobe stock
3. स्कैल्प इरिटेशन
रोजाना बाल धोने से स्कैल्प ड्राई और इरिटेट हो सकता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। इसलिए जितना कोशिश हों बाल अपने हिसाब से और बालों के टाइप से धोएं।
यदि ऑयली स्कैल्प है तो हर दूसरे दिन हल्के शैंपू से बाल धो सकते हैं। नॉर्मल स्कैल्प वाले लोग हफ्ते में 2-3 बार धोना बेहतर होता है। ड्राई स्कैल्प वाले हफ्ते में 1-2 बार बाल धोना सही रहेगा, ताकि नमी बरकरार रहे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।