गर्म पानी
सबसे पहली बात चेहरे को सिर्फ साफ करना काफी नहीं होता। इसे ठीक तरह से साफ करना भी जरूरी होता है। अगर आप ठीक से फेसवॉश नहीं करेंगे तो आपकी स्किन खराब हो जाएगी और समय से पहले आपके फेस पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। ठंड से बचने के लिए आप फेसवॉश करने के लिए गर्म पानी का सहारा लेते हैं, पर शायद आप ये नहीं जानते हैं कि ऐसे करने से आपकी त्वचा के जल्दी खराब होने की पूरी संभावना है। आपकी स्किन खराब होगी तो जाहिर सी बात है कि आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे। इसलिए अपने चेहरे को हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही धोएं
।