फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरता बिगाड़ देगी मुंह की बदबू, जानें इसे दूर करने का आसान तरीका

Fri, 23 Oct 2020 09:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bad breath
चेहरे की सुंदरता के लिए तो सभी कुछ न कुछ करते हैं। लेकिन ये सुंदरता उस समय खराब हो जाती है जब इंसान अपना मुंह खोलता है। क्योंकि सांसों से आने वाली बदबू कई बार शर्मिंदगी का कारण बनती है। पीले दांत और मुंह से आने वाली बदबू सुंदरता में दाग लगाने के लिए काफी है। इसीलिए अपने व्यक्तित्व में चार चांद लगाना चाहते हैं तो मुंह से आने वाली बदबू को भी दूर भगाना जरूरी है। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे घरेलू नुस्खों की मदद से सांसों की बदबू को दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
brushing
मुंह की बदबू से बचना है तो हमेशा दांतों और मुंह को अच्छे से साफ करें। सुबह के साथ ही रात को भी जरूरी है कि दातों और मसूड़ो की सफाई की जाए। साथ ही अपनी जीभ को साफ करना ना भूलें। क्योंकि जीभ की ऊपरी परत पर जमी गंदगी बदबू का कारण बनती है।
विज्ञापन

3 of 5
water - फोटो : social media
पानी पिएं। दिनभर में ढेर सारा पानी मुंह में जमने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। इसके साथ ही दांतो के बीच में फंसे खाने के कण पानी पीने से निकल जाते हैं। जो सांसों की बदबू का कारण होते हैं। अगर इन सब उपायों को करने के बाद भी मुंह की बदबू परेशान करती है तो सूखे धनिए को माउथ फ्रेशनर की तरह चबाएं।

4 of 5
तुलसी - फोटो : Social media
इसके साथ ही सौंफ, लौंग या फिर तुलसी की पत्ती को चबाकर खाएं। ये सारी चीजें दांतों को साफ कर मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करेंगी। आप चाहे तो अमरूद की पत्ती को भी चबा सकते हैं। इसकी मदद से भी मुंह की दुर्गंध को भगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brushing
दांतों को रोजाना ब्रश से साफ करने के बाद सरसों के तेल और नमक की मालिश करें। इसके लिए एक चुटकी सेंधा नमक को सरसों के तेल के साथ मिलाकर मसूड़ों पर मालिश करें। ऐसा करने से दांतों के साथ ही मसूड़े भी मजबूत होंगे और मुंह की बदबू भी चली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें