Homemade Scrub: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो अपनी त्वचा का ध्यान अच्छी तरह से नहीं रखता होगा। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो महिलाएं ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वो पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके स्किन केयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं।
कई बार ऐसा होता है कि पार्लर जाने का वक्त नहीं मिल पाता। ऐसे में आप बिना पैसे खर्च किए घर भी दमकती त्वचा पा सकती हैं। इसके लिए आपको बस रसोई में रखी एक मामूली सी चीज का इस्तेमाल करना है।
अगर आप घर बैठे ही ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो रसोई में रखी चीनी से स्क्रब तैयार करें। सुनकर हैरानी हुई न, लेकिन ये सच है। चीनी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा का ग्लो बरकरार रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इससे स्क्रब बनाकर अपनी त्वचा को और निखार सकती हैं।