ग्रीन टी और चीनी का स्क्रब
पूरे शरीर खासतौर पर बैक साइड पर जमी डेड स्किन की परत को हमलोग घर पर रहकर इग्नोर करते हैं। इसके लिए घर पर ग्रीन टी से स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच चीनी, जैतून या नारियल का तेल और टी बैग से निकली ग्रीन टी की पत्तियां लेकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे पीठ के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से मसाज करके पानी से धो दें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से ग्लोइंग और सॉफ्ट बैक मिल जाएगी।