फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइनों जैसी स्किन पानी है तो रात को लगाएं ये क्रीम, घर पर ही मिनटों में हो जाएगी तैयार

Thu, 17 Jan 2019 07:19 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gloing skin
अपनी स्किन को पैंपर करना हर किसी को पसंद होता है। स्किन को लेकर लड़कियां सपने देखती हैं कि उनकी स्किन हीरोइनों की तरह ग्लो करे। इसके लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन नतीजा वैसा नहीं मिलता जैसा वो चाहती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी क्रीम के बारे में बताएंगे जिसे लगाने के बाद आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
विज्ञापन

2 of 5
night cream
रात के समय किसी भी क्रीम को चेहरे पर लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोते वक्त आपका शरीर आराम कर रहा होता है और ऐसे में किसी भी चीज का असर जल्दी होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
apple
इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सेब की जरूरत होगी। इसमें विटामिन ए, बी और सी के अलावा बेटा कैरोटीन, मैलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार होते हैं। आगे की स्लाइड में जाने इस क्रीम को बनाने का तरीका...

4 of 5
cream - फोटो : file photo
नाइट क्रीम बनाने की विधि-
नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को दो भाग में काट लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर इसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें। आप चाहे तो इसमें बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rose water
मिक्सर से तैयार हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और पकाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद इस मिश्रण में 2 चम्मच गुलाब जल डालें और अच्छे से मिला लें। आपकी नाइट क्रीम बनकर तैयार है। रोजाना रात को इसे दो मिनट मसाज करते हुए लगाएं और अच्छी नींद लें। कुछ दिनों में इसका असर आपकी स्किन पर साफ दिखने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें