Homemade Hair Mask: रूखे और बेजान बाल आजकल की तेज लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खानपान का नतीजा हैं। अक्सर लोग बालों की देखभाल के लिए कई महंगे शैंपू और कंडीशनर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद बाल रूखे, झड़ते और कमजोर बने रहते हैं।
अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं, तो आपको प्रोटीन से भरपूर हेयर मास्क अपनाना चाहिए। प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूती देता है और बालों की बाहरी परत को मजबूत करके उन्हें मुलायम और रेशमी बनाता है। नियमित रूप से इस मास्क का इस्तेमाल करने से बालों की चमक, मोटाई और लचीलापन बढ़ता है।
प्राकृतिक सामग्री से बने ये मास्क बालों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें पोषण देता है। आइए जानें, कैसे प्रोटीन युक्त हेयर मास्क आपके बालों को बना सकते हैं बिल्कुल सिल्की और हेल्दी।
विज्ञापन
2 of 7
हेयर मास्क बनाने का सामान
- फोटो : istock
हेयर मास्क बनाने का सामान
1 अंडा
2 बड़े चम्मच दही
विज्ञापन
3 of 7
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका
अंडा और दही का मास्क बनाने के लिए एक अंडा और दो बड़े चम्मच दही को अच्छी तरह फेंटकर स्मूद मिश्रण तैयार करें। बालों को हल्का गीला करें और इस मिश्रण को जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। इसे 20–30 मिनट तक बालों में छोड़ दें।
4 of 7
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
धोने के लिए हमेशा ठंडा या हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी से अंडा पक सकता है और बालों में जमा हो सकता है। इसके बाद हल्के शैम्पू से बाल धो लें। हफ्ते में 1–2 बार इसका इस्तेमाल पर्याप्त है।
विज्ञापन
5 of 7
ये हैं फायदे
- फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे
इस मास्क के नियमित उपयोग से बालों को गहरा पोषण मिलता है और रूखापन कम होता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जबकि दही बालों की नमी बनाए रखता है।
विज्ञापन
6 of 7
ये हैं फायदे
- फोटो : Adobe stock
इससे बाल सिल्की, मुलायम और चमकदार बनते हैं। साथ ही यह मास्क टूटने और झड़ने की समस्या को भी कम करता है और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ और स्वस्थ बनाए रखता है।
मास्क लगाने से पहले किसी छोटे हिस्से पर एलर्जी टेस्ट जरूर करें। बालों या स्कैल्प में चोट या घाव होने पर इसे न लगाएं। मास्क का अधिक बार इस्तेमाल न करें, हफ्ते में 1–2 बार पर्याप्त है। बाल धोते समय हमेशा ठंडा या हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, ताकि अंडा बालों में न पके। इससे बाल सुरक्षित, स्वस्थ रहते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।