हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे पर निखार हो और वो खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के उत्पादों का भी इस्तेमाल करता है। इससे चेहरे पर तो कोई खास असर नहीं होता पैसे खर्च होते हैं वो अलग। और अगर कहीं इसके साइड इफेक्ट हो गए तब तो लेने के देने पड़ जाते हैं। घर के बने ये फेसपैक रंगत निखारने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
त्वचा को खूबसूरत और कोमल बनाना चाहते हैं तो नींबू का रस, पपीता और शहद, सबको मिक्स करके चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। पपीते में पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो प्राकृतिक तरीके से मृत त्वचा की परत को उतारता है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। जबकि साइट्रिक एसिड युक्त नींबू त्वचा को चमकाने का काम करता है।
विज्ञापन
3 of 6
त्वचा को चमकाने के लिए हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन और दूध का उबटन त्वचा पर लगाएं। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी और चंदन त्वचा में कसाव लाते हैं, जबकि बेसन मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को प्रोटीन उपलब्ध करवाता है। दूध त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
4 of 6
चीनी, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल, सबको एक साथ मिक्स करके आप बॉडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं। मुलायम त्वचा के लिए यह स्क्रब सही है। इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़ें। इससे त्वचा की रंगत निखरती है।
विज्ञापन
5 of 6
ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- फोटो : फाइल फोटो
दही, एवोकाडो और शहद को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने वाले कोलेजन का उत्पादन करता है। एवोकाडो में आवश्यक फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को मजबूत, नरम और अधिक लचीला बनाने में मदद करता है। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने में मदद करता है।
आप पपीता, एवोकाडो, ककड़ी के गूदे में दो चम्मच क्रीम मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस पैक को त्वचा पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।