फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 घरेलू फेसपैक से दमक उठेगा चेहरा, त्वचा में आएगा नैचुरल ग्लो

Sat, 25 May 2019 09:54 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
glowing skin - फोटो : file photo
गर्मी का मौसम अपने साथ स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को लेकर आता है। तेज धूप औऱ गर्म हवाएं त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में स्किन का खास ख्याल रखने के लिए हम आपको कुछ घरेलू फेसपैक के बारे में बताएंगे जो आपकी त्वचा को जवां और चमकदार बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
papaya pack
पपीता, शहद और नींबू का कॉम्बो पैक
पपीता में पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो प्राकृतिक तरीके से मृत त्वचा की परत को उतारता है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। जबकि साइट्रिक एसिड युक्त नींबू त्वचा को चमकाने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 6
केसर फेस पैक
चंदन-बेसन का जादुई स्पर्श
त्वचा को चमकाने के लिए हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन और दूध का उबटन त्वचा पर लगाएं। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी और चंदन त्वचा में कसाव लाते हैं, जबकि बेसन मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। दूध त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

4 of 6
scrub
चीनी का स्क्रब
चीनी, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिला लें। आपका बॉडी स्क्रब तैयार है। मुलायम त्वचा के लिए यह स्क्रब अच्छा है। इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़ें। इससे त्वचा की रंगत निखरती है।
विज्ञापन

5 of 6
avocado
नैचुरल एवोकाडो फेसपैक
दही, एवोकाडो और शहद को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने वाले कोलेजन का उत्पादन करता है। एवोकाडो में आवश्यक फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को मजबूत, नरम और अधिक लचीला बनाने में मदद करता है। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेसपैक
त्वचा को मुलायम बनाने के लिए नींबू का रस, पपीता और शहद, सबको मिक्स करके चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। इसके अलावा आप पपीता, एवोकाडो, ककड़ी के गूदे में दो चम्मच क्रीम मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस पैक को त्वचा पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें