फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Besan Face Pack: चमकती त्वचा पानी है तो केमिकल वाले प्रोडक्ट नहीं बेसन का करें इस्तेमाल, दिखने लगेगा असर

Thu, 21 Jul 2022 06:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
face pack - फोटो : istock
चमकती और एक्ने फ्री त्वचा हर किसी की चाहत होती है। इसे पूरा करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। फेसवॉश से लेकर फेसपैक तक, हर चीज को लगाते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल चीजों पर भरोसा करते हैं। तो रसोई में रखे बेसन से ही आपको चमकदार त्वचा मिल जाएगी। यहीं नहीं अगर आप एक्ने, दाग-धब्बों जैसी समस्या से जूझ रही हैं। तो बेसन में इन चीजों को मिलाकर लगाने से एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाता है। तो चलिए जानें किस तरह से बेसन के पैक को चेहरे पर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
face pack - फोटो : सोशल मीडिया।
बेसन और हल्दी का फेसपैक
चेहरे पर अगर दाग-धब्बे हैं या फिर स्किन डल लगती है। तो हल्दी और बेसन को मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक से स्किन पर चमक आएगी और एक्स्ट्रा ऑयल से छुटकारा मिलता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन के साथ एक चौथाई चम्मच हल्दी लें। इसे गुलाब जल की मदद से मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। और सूखने के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए तो चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। 
विज्ञापन

3 of 5
face pack
बेसन के साथ मुल्तानी मिट्टी का पैक
अगर आप धूप से होने वाली टैनिंग से परेशान हैं तो बेसन के फेसपैक से ही निजात मिल जाएगी। मुल्तानी मिट्टी के साथ बेसन का पैक बनाएं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी को लें। इन दोनों को गुलाबजल की मदद से मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। 

4 of 5
face pack - फोटो : istock
दही और बेसन का पैक
एक्ने और कील-मुंहासों के निशान चेहरे पर रह जाते हैं। तो बेसन के साथ दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो पानी लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर पानी से चेहरा धो दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
honey - फोटो : istock
स्किन ड्राई रहती है तो बेसन के साथ शहद का फेसपैक बनाकर तैयार करें। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। किसी बाउल में बेसन को एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से मसाज कर पानी से चेहरा धो लें। शहद और बेसन के फेसपैक से त्वचा को चमक मिलती है और ड्राईनेस दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें