प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जो हमारी त्वचा के लिए खतरनाक है। प्रदूषण के साथ-साथ बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतें और तनाव की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। चेहरे की रंगत छीनने के अलावा त्वचा पर समय से पहले ही चेहरे की रंगत चली जाती है और झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में बड़े ब्रांड्स के सौंदर्य उत्पाद जैसे, सीरम, डे क्रीम, नाईट क्रीम, एंटी एजिंग क्रीम जैसी चीजों का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, अक्सर यही देखा गया है कि रोजाना इस्तेमाल किये गए घरेलू नुस्खे आपकी समस्या को दूर कर देते हैं। तो अपनी त्वचा को एजिंग से बचाने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें दूध।