फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा को नई रंगत देने के लिए इन पांच देशों के घरेलू नुस्खे करेंगे मदद

Sun, 07 Jul 2019 11:37 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया की लड़कियां अपने आपको खूबसूरत रखने के लिए तरह-तरह के जतन करती हैं। इसके लिए वो प्राकृतिक चीजों का भी सहारा लेती हैं। हर देश में खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत से ऐसे प्राकृतिक उत्पाद हैं जिनका इस्तेमाल आप भी कर सकती हैं। तो आइए जानते है वो कौन से सौंदर्य उत्पाद हैं जो आपके चेहरे को निखारने में आपकी मदद करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ग्रीस का जैतून तेल
ग्रीस में उगने वाले जैतून का इस्तेमाल त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होते हैं जिससे इसका इस्तेमाल शरीर पर करने से झुर्रियों और धूप से बचाव होता है।
विज्ञापन

3 of 6
चीन में चावल का पानी
जितने देश उतनी परंपरा, अगर हम लोग गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे को धोने के लिए करते हैं तो चीन की महिलाएं चेहरे को साफ करने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। चावल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को फ्री रैडिकल्स से बचाता है। तो अब आप जान ही गए होंगे की चीन की महिलाओं के चेहरे इतने चमकते क्यों रहतें हैं। अगर आपको भी इसका प्रयोग करना है तो बस चावल को भिगोकर इसके पानी से चेहरे को धो लें।

4 of 6
जापान में लेते हैं अनोखा बाथ
जापान में चावल से बनी शराब से वहां के लोग नहाते हैं। इस शराब में नहाने से शरीर पर होने वाले दाग धब्बे खतम हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
सिंगापुर का एेवाकाडो
सिंगापुर की लड़कियां चेहरे को साफ और नमीयुक्त बनाने के लिए एवाकॉडो का इस्तेमाल करती हैं। इसके तेल में विटामिन ई, पोटैशियम, लेसिथिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे त्वचा को पोषण मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिस्त्र का दूध और शहद
मिस्त्र में पुराने जमाने में रानियां नहाने के लिए दूध और बादाम का इस्तेमाल करती थी। इसमें नहाने से त्वचा मुलायम हो जाती है। दूध से त्वचा को मॉइश्चर मिलता है और शहद से किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव होता है। अगर आपको भी अपनी त्वचा बच्चों जैसी पानी हो तो इसका इस्तेमाल जरुर एक बार जरुर करें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें