फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Glowing Skin: फेशियल में हजारों रुपये खर्च करने की जगह चेहरे पर इस्तेमाल करें ये चीजें

Fri, 28 Feb 2025 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बिना फेशियल के फेशियल वाला ग्लो पाना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
फेशियल में हजारों रुपये खर्च करने की जगह चेहरे पर इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : Adobe stock
Tips For Glowing Skin: आज कल के समय में त्वचा का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। प्रदूषण की वजह से स्किन दिन ब दिन डल होने लगी है। चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए लोग स्किन केयर ट्रीटमेंट करते हैं। इन ट्रीटमेंट में फेशियल को सबसे अहम माना जाता है। फेशियल कराने में भी काफी पैसा खर्च होता है।

इसी के चलते बहुत से लोग इसे कराने से पीछे हट जाते हैं। इसी वजह से हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल के बाद आपको फेशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए पहले बस एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे।
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
  
एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक चमक देता है। इसे रात में चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।  
विज्ञापन

3 of 6
शहद और दही - फोटो : इंस्टाग्राम
शहद और दही

शहद और दही का मिश्रण चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।

4 of 6
हल्दी और चंदन - फोटो : freepik.com
हल्दी और चंदन
  
हल्दी एंटी-बैक्टीरियल होती है, जबकि चंदन ठंडक पहुंचाता है। इन दोनों को गुलाब जल में मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल से पहले एक बार बैच टेस्ट अवश्य करें, क्योंकि हल्दी हर किसी को सूट नहीं करती है।
विज्ञापन

5 of 6
दूध और बेसन - फोटो : freepik.com
दूध और बेसन
  
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग हटाने में मदद करता है, जबकि बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है। इस पैक को 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। इस पैक को बनाने के लिए हमेशा कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टमाटर और नींबू - फोटो : Freepik.com
टमाटर और नींबू
 
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो स्किन को ब्राइट करता है। नींबू टैन हटाने में मदद करता है। इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर ही चमकती और हेल्दी स्किन पा सकती हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें