Skin Care Tips: आजकल बाजार में मिलने वाले महंगे फेसवॉश में केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कुछ समय बाद त्वचा रूखी, बेजान या संवेदनशील हो सकती है। ऐसे में कई लोग नेचुरल और सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं।
अगर आप भी महंगे फेसवॉश इस्तेमाल करके थक चुके हैं और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, हमारे किचन में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के चेहरे को साफ करने, निखार बढ़ाने और पिंपल्स से राहत देने में मदद करती हैं।
ये प्राकृतिक विकल्प त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और चेहरे की गहराई से सफाई करते हैं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और फ्रेश दिखने लगती है। खास बात यह है कि ये उपाय सस्ते, आसानी से उपलब्ध और हर स्किन टाइप के लिए उपयोगी होते हैं।