फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedy For Dark Circle: आंखों के नीचे हैं गहरे काले घेरे तो अपना कर देख लें ये नुस्खे, महीनेभर में दिखेगा असर

Wed, 22 Jan 2025 02:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंखों के नीचे गहरे काले घेरे यानी कि डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है जो तनाव, नींद की कमी, अस्वस्थ आहार, या उम्र बढ़ने के कारण हो सकती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
आंखों के नीचे हैं गहरे काले घेरे तो अपना कर देख लें ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Remedy For Dark Circle: आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे यानी कि डार्क सर्कल की वजह से लोगों का चेहरा काफी अजीब दिखने लगता है। कई बार तो ये काले घेरे इतने ज्यादा डार्क हो जाते हैं कि इन्हें छिपाने के लिए मेकअप की जरूरत पड़ती है।

वैसे तो बाजारों में डार्क सर्कल हटाने के लिए कई तरह की क्रीम आती हैं जो सभी के स्किन टाइप की होती हैं, लेकिन ये ज्यादा प्रभावी नहीं होती। ऐसे में हम आपको दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके चेहरे से ये डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।

इन नुस्खों का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको न तो ज्यादा सोचने की जरूरत पड़ेगी और न ही इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी।  
विज्ञापन

2 of 7
आलू का रस - फोटो : Freepik
आलू का रस 

आलू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करते हैं। एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। कॉटन पैड को इस रस में भिगोकर आंखों के नीचे 10-15 मिनट तक रखें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करें और असर देखें। 
विज्ञापन

3 of 7
खीरे के स्लाइस - फोटो : Freepik
खीरे के स्लाइस

 खीरे में ठंडक और स्किन टोनिंग गुण होते हैं। ऐसे में आप खीरे की स्लाइस में काटकर फ्रिज में ठंडा करें। फिर 10-15 मिनट के लिए इसे आंखों पर रखें। ये आंखों की थकान भी दूर करता है।  

4 of 7
टमाटर और नींबू का मिश्रण - फोटो : Freepik.com
टमाटर और नींबू का मिश्रण

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और नींबू में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। एक चम्मच टमाटर के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे काले घेरों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। संवेदनशील त्वचा पर पहले पैच टेस्ट करें।  
विज्ञापन

5 of 7
टी बैग्स - फोटो : Freepik.com
टी बैग्स 

ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए टी बैग्स को गर्म पानी में डिप करें और फिर फ्रिज में ठंडा करें। इन्हें 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रखें।  
विज्ञापन

6 of 7
बादाम का तेल - फोटो : iStock
बादाम का तेल 

बादाम का तेल त्वचा को पोषण देता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करता है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए आपको बस सोने से पहले बादाम के तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करनी है। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और नमी देता है। इसके इस्तेमाल के लिए ताजा एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। चाहें तो इसे रातभर लगा रहने दे सकते हैं। ये चेहरे की कई अन्य परेशानियों को भी दूर करता है। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें