जितना ध्यान आप अपने चेहरे का रखती हैं , उतना ध्यान आप कभी अपने हाथों और पैरों का नहीं रखती होंगी। दिन भर प्रदुषण, धूल, मिट्टी, सूर्य की किरणों के प्रभाव की वजह से हाथों और पैरों पर मृत कोशिकाओं की परत जमने लगती है और आपके हाथ पैर का रंग चेहरे से अलग बिलकुल अलग हो जाता है। आज हम आपको इन काले हाथ पैरों को दमकता और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स देंगे। आगे की स्लाईड्स में जानें वो टिप्स...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
hands
हाथों और पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए कालापन दूध और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको 2 चम्मच सेंधा नमक में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहे तो इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। तैयार पेस्ट से अपने हाथों पैरों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। ये पेस्ट देखते ही देखते आपके हाथों पैरों को आपकी स्किन के कालेपन को दूर कर खूबसूरत तो बनाएगा साथ ही साथ आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
hands
2 चम्मच चन्दन पाउडर में टमाटर, खीरे और नींबू के रस के अच्छे से मिला लें। तैयार पेस्ट के अपने हाथों और पैरों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करने से आपके काले हाथ और पैर का कालापन दूर हो जाएगा।
संतरे के छिलकों को अच्छे से सूखा लें। सूखे हुए छिलकों को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। पाउडर में दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाए। तैयार किए गये पेस्ट को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद अपने हाथ पैरों को पानी से धो दें। आपकी स्किन का कालापन दूर करने के लिए यह सबसे बेहतरीन नुस्खा है।