फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से दूर करें शरीर पर ब्रा के निशान

Fri, 18 Nov 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
महिलाओं को अक्सर ही ये शिकायत रहती है कि ब्रा पहनने से उनकी त्वचा पर निशान पड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फैशन के चलते महिलाएं कभी-कभी त्वचा से एकदम चिपकी हुई ब्रा पहन लेती हैं। इससे कंधे, पीछे और सीने पर निशान पड़ जाते हैं। इस तकलीफ से निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप सही साइज की ब्रा पहनें। इसके अलावा रात को सोते समय ब्रा उतार कर सोएं। अगर आप इस समस्या से जूझ रही हैं तो इन तरीकों से अपने निशान दूर कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : getty images
ज्यादातर ब्रा की स्ट्रेप में इलास्टिक लगी होती है। इसे आप अपनी सुविधानुसार ढीला और टाइट कर सकती हैं। अगर आपके पहले से निशान हैं तो बहतर होगा कि आप इसे थोड़ा ढीला करके ही पहनें। इससे निशान भी हल्के हो जाएंगे और नए निशान भी नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : getty images
कभी-कभी निशान इतने गहरें हो जाते हैं कि वे काले पड़ जाते हैं और देखने में दाग जैसे लगते हैं। इसके लिए आप उन हिस्सों पर स्क्रब कर सकती हैं। हफ्ते में एक बार स्क्रब करें। इससे डेड स्किन निकल जाती है साथ ही धीरे-धीरे निशान भी गायब हो जाएंगे।

4 of 8
रात को प्रभावित हिस्सों पर एलोवेरा जेल लगाकर सोए। इससे ब्रा से पड़े निशान कम होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Getty Images
बादाम के तेल और दूध का मिश्रण बनाकर उसे लगाएं। इसके बाद हल्के गर्म तौलिए को 10 मिनट तक उन हिस्सों पर रखें। फिर उसे गर्म पानी से धो लें। लेकिन धोते समय साबुन का प्रयोग ना करें।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : getty images
कुछ महिलाओं को ब्रा की इलास्टिक से परेशानी रहती है। इस वजह से वे सहज महसूस नहीं करतीं। इसके लिए आप पेट्रोलियम जेली का प्रयोग कर सकती हैं। पेट्रोलियम जेली से आपकी त्वचा कोमल बनी रहेगी। ऐसा करने से ना तो आपकी त्वचा पर रैशिज पड़ेंगे हैं और निशान भी साफ हो जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Getty Images
इन सब के अलावा आप हल्दी और नींबू का लेप लगा सकती हैं। हल्दी में नींबू का रस मिलाकर लेप बना लें। प्रभावित हिस्सों पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर धो लें। ये क्रिया हफ्ते में दो बार दोहराएं। दाग अपने-आप दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
साथ ही रोजाना 8-10 ग्लास पानी पीना ना भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें