फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं ये घरेलू उपाय, एक बार जरूर आजमाकर देखें

Mon, 19 Oct 2020 02:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
stretch marks - फोटो : pixabay
शरीर की ग्रोथ या वजन बढ़ने पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। अक्सर लोग स्ट्रेच मार्क्स को गर्भवती महिलाओं से जोड़कर देखते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ हाथों-पैरों की स्किन में खिंचाव के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स लड़के और लड़कियों दोनों को पड़ जाते हैं। ये मार्क्स स्किन पर लाल या फिर बैंगनी रंग की लकीर सा शरीर पर उभरे हुए दिखते हैं। जो सामान्य त्वचा से अलग लगते हैं। वहीं एक बार स्ट्रेच मा्र्क्स पड़ जाए तो जल्दी जाते भी नही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
stretch mark - फोटो : stretch mark
दरअसल, स्ट्रेच मार्क्स को नेचुरल तरीके से हटा पाना मुमकिन नही है। ये तो समय के साथ ही हल्के पड़ते हैं। लेकिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिनकी मदद से इन्हें तेजी से हल्का किया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या हैं वो कुछ घरेलु नुस्खे।
विज्ञापन

3 of 6
suger
चीनी का स्क्रब
चीनी के बने स्क्रब से बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स को हल्का किया जा सकता है। साथ ही इसके साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ेंगे। चीनी को लेकर हल्का सा दरदरा पीस लें। जिससे कि उसके कण थोड़े छोटे हो जाएं। अब इस दरदरी चीनी में एक चम्मच बादाम या फिर नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर जिन हिस्सों पर शरीर के स्ट्रेच मार्क्स हैं। उन्हें हल्के हाथों से स्क्रब करें। लगातार कई सप्ताह तक चीना का स्क्रब मार्क्स को हल्का करने में मदद करेगा।

4 of 6
Aloe Vera Benefits
ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स के लिए सबसे सरल उपाय माना जाता है। ये स्किन को मुलायम रखने के साथ ही चमकदार और नया बनाने में मदद करेगा। रोजाना नहाने के बाद ऐलोवेरा जेल को लेकर स्ट्रेच मार्क्स से खराब हुई स्किन पर लगाएं। ये जरूर स्किन को साफ करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay
नारियल का तेल
अगर आपको नारियल के तेल से एलर्जी नहीं है तो इसका इस्तेमाल त्वचा पर जरूर करें। जिन लोगों के स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लाल रंग के निशान बन गए हैं। उन्हें रोजाना नारियल के तेल की मालिश प्रभावित जगह पर करने से लाल हो चुकी स्किन का रंग हल्का होने लगता है। वैसे भी स्किन पर होने वाले घावों पर नारियल का तेल काफी असरदार रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vitamin - फोटो : social media
विटामिन ए
शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामि ए शरीर में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करेगा। क्योंकि कई सारी क्रीम जो आती हैं। उनमें विटामिन ए का प्रयोग किया जाता है। विटामिन ए में मौजूद रेटिनोइड्स स्किन को मुलायम और जवान बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें