Home Remedies to Clean Dark and Dirty Neck: गर्दन पर जमे मैल और गंदगी को यदि सही समय पर साफ न किया जाए तो इसकी वजह से ये गंदगी जमती जाती है, जिस कारण गर्दन का काली दिखने लगती है। बाजार में इस गंदगी को साफ करने के लिए तमाम तरह की क्रीमें आती हैं, जो काफी महंगी होती हैं।
हर कोई अगर इसे खरीद सके ये जरूरी नहीं है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो गर्दन पर जमा गंदगी और कालेपन को एकदम से साफ कर देंगे। इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको घर पर रखी कुछ चीजों की ही जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
पहला नुस्खा
- फोटो : Freeepik.com
पहला नुस्खा
गर्दन की गंदगी को साफ करने के लिए जो पहला नुस्खा है, उसमें आपको नींबू के रस और शहद की जरूरत पड़ेगी। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस निकाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करें।
विज्ञापन
3 of 7
पहला नुस्खा
- फोटो : Freepik
अब बारी आती है इसको अप्लाई करने की। इस मिश्रण को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले गर्दन को एक गीले कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद मिश्रण को ब्रश की मदद से गर्दन पर अप्लाई करें।
4 of 7
पहला नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
अब 15 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें। 15 मिनट के बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए गर्दन पर स्क्रब करें। अब आखिर में गर्दन को धो लें। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
दूसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
इस दूसरे नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। मिश्रण को बनाने के लिए सबसे बेसन, दही और हल्दी को निकाल कर रख लें।
विज्ञापन
6 of 7
दूसरा नुस्खा
- फोटो : freepik
इसके बाद एक कटोरी में सबसे पहले थोड़ा सा बेसन निकालें। इसके बाद इसमें चुटकीभर हल्दी और थोड़ा सा दही मिलाएं। दही इतना ही मिलाएं, जिससे स्मूद पेस्ट तैयार हो सके।
ध्यान रखें कि ये पतला न हो, वरना बह जाएगा। अब पेस्ट तैयार होने के बाद गर्दन पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें। इसके बाद फिर स्क्रब करते हुए धो लें। इस मिश्रण के इस्तेमाल से डेड स्किन हटती है और रंगत निखरती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।