फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी इन चीजों से मिलेगा बालों की समस्या से निजात के साथ चेहरे पर चमक, जानें इस्तेमाल का तरीका

Tue, 29 Dec 2020 09:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
glowing skin
ूखूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं कि चेहरे पर ढेर सारा मेकअप हो। प्राकृतिक त्वचा की चमक किसी को भी आकर्षित कर सकती है। इसके साथ महंगे केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल या पार्लर जाना भी जरूरी नहीं। कुछ ऐसे उपायों की जानकारी अपने पास रखें जो आपके बाल से लेकर चेहरे की सुंदरता को निखारने में आपकी मदद करे। आगे की स्लाइड में जानिए ऐसे ही कुछ सामान जो आपको हमेशा सुंदरता निखारने में मदद करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले का बनाए कंडीशनर
केला स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। केले का कंडीशनर बालों के लिए बहुत अच्छा रहता है। सबसे पहले एक केले को अच्छे से मैश करे लें। अब इसमें एक चम्मच शहद 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। फिर इसको बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। उसके बाद बालों को शैंपू से धोएं।
विज्ञापन

3 of 5
अनानास - फोटो : PIXABAY
अनानास
अनानास शरीर को कई रूपों में फायदा देती है। यह विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेट तत्व मौजूद होते हैं । यह थायराइड की समस्या में राहत देता है । मुहासों से छुटकारा पाने के लिये इसके रस को फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाये। मुहांसों से छुटकारा मिलेगा । साथ ही इसमें ब्लीचिंग एजेंट होता है, जिसे लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है।

4 of 5
ऑलिव ऑयल - फोटो : Pixabay
जैतून के तेल
हथेली पर जैतून के तेल की कुछ बूंदे लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलते हुए लगाएं। थोड़ी देर बाद तौलिये को हल्के गर्म पानी से गीला करके अपना चेहरा पोंछ लें। रोज रात ऐसा करने से चेहरे का निखार बढ़ता है। चेहरे को नेचुरल ग्लो देने के लिए इससे बेहतर कोई फेशियल नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा जूस - फोटो : social media
एलोवेरा
एलोवेरा में मौजूद जेल बेहद गुणकारी होता है। इसे कई लोग चेहरे पर लगाते हैं। वहीं कुछ खाने में भी इस्तेमाल करते हैं। यदि आप इसे चेहरे पर लगाते हैं तो यह त्वचा को जरूरी नमी देकर उसकी प्राकृतिक चमक को बरकरार रखने में मदद करता है। साथ ही दाग-धब्बों को भी कम करता है। एलोवेरा जेल में, हल्दी, शहद और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से चेहरे की रंगत बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें