फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: पक्के रंग से होली खेलना है पसंद तो अपनी त्वचा और बालों को अभी से करें तैयार

Wed, 26 Feb 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको भी पक्के रंग से होली खेलना पसंद है तो अपनी त्वचा को पहले से तैयार करें। वरना आपको होली के दिन काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पक्के रंग से होली खेलना है पसंद तो अपनी त्वचा और बालों को अभी से करें तैयार - फोटो : instagram
Holi 2025: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे होली का त्योहार पसंद न हो। होली के दिन हर कोई अपने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाता है। ये त्योहार एकता और प्रेम का प्रतीक है। इसलिए इस दिन हर कोई एक ही रंग में रंगा नजर आता है। बहुत सी जगह होली अब गुलाल से खेली जाती है, लेकिन उत्तर भारत समेत कई जगहों पर अभी भी पक्के रंग से होली खेली जाती है।

होली के त्योहार के लिए खासतौर पर ऐसा रंग तैयार किया जाता है तो त्वचा पर चिपक जाता है। ये रंग कितना भी ऑर्गेनिक हो, ये त्वचा पर खराब असर डालता ही है। ऐसे में यदि आप नहीं चाहते कि इस पक्के रंग का असर आपकी त्वचा और बालों पर पड़े तो अभी से अपनी त्वचा को तैयार करें। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लगातार करें मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
लगातार करें मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल
  • होली से पहले और बाद में त्वचा को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है।
  • यदि आप अभी से अच्छी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल शुरू कर देंगी तो इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।
  • त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए आप नारियल तेल, जैतून का तेल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • त्वचा हाइड्रेट रहेगी तो त्वचा पर पक्का रंग टिक नहीं पाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सनस्क्रीन न भूले - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन न भूले
  • होली हमेशा घर के बाहर ही खेली जाती है, ऐसे में अपनी त्वचा पर अभी से सनस्क्रीन का इस्तेमाल शुरू कर दें।
  • त्वचा को सूरज की किरणों से बचाने के लिए  कम से कम 40 SPF युक्त सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे टैनिंग भी कम होगी और त्वचा सुरक्षित रहेगी।
  • यदि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे पक्का रंग तो असर करेगा ही, इसके साथ-साथ धूप भी चेहरे को हानि पहुंचाएगी।

4 of 5
नाखूनों का ध्यान रखना शुरू करें - फोटो : Adobe stock
नाखूनों का ध्यान रखना शुरू करें
 
  • पक्के रंग का नाखूनों पर काफी खराब असर पड़ता है। ऐसे में अपने नाखूनों को बचाने के लिए अभी से अच्छी तरह से नेल केयर शुरू कर दें।
  • नेल केयर करने के लिए नाखूनों वैसलीन लगाना न भूलें।
  • दिन में कम से कम एक बार ऐसा करें, ताकि क्यूटिकल्स भी हाइड्रेट रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालों की सुरक्षा भी है जरूरी - फोटो : Adobe stock
 बालों की सुरक्षा भी है जरूरी
 
  • होली के रंग बालों को रूखा बना सकते हैं, इसलिए होली खेलने से पहले बालों में नारियल या जैतून का तेल जरूर लगाएं।
  • इससे रंग बालों में कम चिपकेगा और आसानी से निकल जाएगा।
  • अभी होली में पूरे दो हफ्ते हैं, तो आप कम से कम 6-7 बार बालों की तेल मालिश करें। ताकि पक्के रंग बालों पर खराब प्रभाव न डाल पाएं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें