फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 : रंगों से डैमेज हो गए हैं बाल, इन तरीकों से करें ठीक

Thu, 09 Mar 2023 10:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जिनको लगाकर आप अपने बालों को शाइनी बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
होली - फोटो : Amar Ujala Digital
Holi 2023 : होली का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। इस दिन हर कोई जमकर रंग खेलता है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग सीधा आपके बालों और त्वचा पर अपना असर दिखाते हैं। यही वजह है कि होली खेलने के बाद लोगों को एलर्जी होने लगती है। किसी-किसी के बाल काफी ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। बालों के साथ-साथ स्कैल्प में भी ड्राईनेस आ जाती है। ऐसे में अगर बालों का सही तरह से ध्यान ना रखा गया तो ये बेजान और रूखे दिखाई देते हैं।

यही परेशानी देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जिनको लगाकर आप अपने बालों को शाइनी बना सकते हैं। इनकी मदद से आपके बालों की वो चमक वापस लौट सकती है, जो होली के पक्के रंगों की वजह से खो गई है। इन हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
दही
बालों में लगाएं केला-दही और शहद का मास्क

केमिकल युक्त रंगों की वजह से यदि आपके बाल डैमेज हो गए हैं, तो आप घर पर ही केला, दही और शहद का मास्क बनाकर अपने बालों में लगाइए। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में दो केले लेकर उन्हें अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद अब एक चम्मच दही और शहद मिक्स करें। 
विज्ञापन

3 of 7
केला - फोटो : Pixabay
अब इस पेस्ट को बालों में तकरीबन आधे घंटे के लिए लगाएं। तीस मिनट बाद इसे अच्छे से धो लें। केले में मौजूद तत्व आपके बालों में चमक लौटाने का काम करेंगे। 

4 of 7
ऐसे लगाएं नारियल तेल और शहद का पैक - फोटो : istock
ऐसे लगाएं नारियल तेल और शहद का पैक

बालों के लिए नारियल का तेल तो वैसे भी बेहद फायदेमंद होता है। इसी के चलते आप सबसे पहले एक बाउल में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल लें अब इसमें 2 बड़े चम्मच ही शहद डालकर इसे 20 मिनट के लिए बालों में लगा लें। 
विज्ञापन

5 of 7
शहद - फोटो : istock
बालों में लगाने से पहले इस पैक को हल्का गर्म जरूर कर लें। बीस मिनट बाद इसे शैंपू से धो लें। इस पैक से आपके बाल ना सिर्फ शाइनी बनेंगे बल्कि सॉफ्ट भी हो जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
बेहद फायदेमंद है दालचीनी और एलोवेरा का हेयर मास्क - फोटो : Pixabay
बेहद फायदेमंद है दालचीनी और एलोवेरा का हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल ले लें। अब इसमें एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा - फोटो : istock
तीस मिनट इस पेस्ट को बालों में लगाकर सादे पानी से धो लें। इससे आपके बाल हाइड्रेट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें