फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: शरीर से नहीं छूट रहा होली का पक्का रंग तो इन चीजों की लें मदद

Thu, 09 Mar 2023 05:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई तरह के रंगों में केमिकल भी होता है, अगर वो ज्यादा समय तक लगे रहे तो त्वचा संबंधी दिक्कत होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रंगों के जिद्दी दागों को हटा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होली - फोटो : Istock
Holi 2023:  होली का त्योहार हर किसी को पसंद होता है। कोई भी होली के दिन खुद को रंगों में भीगने से रोक नहीं पाता। बुधवार को भी घरों में जमकर होली खेली गई। होली खेलने में जितना आनंद आता है, उतनी मुश्किल आती है उस रंग को छुड़ाने में। भले ही होली का त्योहार बीत गया हो, पर जिसने भी होली खेली है, उसके शरीर पर इसका असर रह गया है। दरअसल, आज भी लोग पक्के रंगों से होली खेलते हैं, जिसे शरीर से छुटाना काफी मुश्किल काम है।

होली का पक्का रंग नाखूनों में बस जाता है, जिसे निकालना तो नामुमकिन सा है। कई तरह के रंगों में केमिकल भी होता है, अगर वो ज्यादा समय तक लगे रहे तो त्वचा संबंधी दिक्कत होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रंगों के जिद्दी दागों को हटा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 5
बनाएं पपीते का फेस मास्क - फोटो : iStock
बनाएं पपीते का फेस मास्क

अगर आप होली का रंग छुड़ाते-छुड़ाते परेशान हो गए हैं तो पपीता इसमें आपकी मदद कर सकता है। पपीते का पेस्ट बनाकर इसमें मुल्तानी मिट्टी, बादाम का तेल और दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को त्वचा पर आराम से लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धोने से आपको फर्क पता लग जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
रंग छुटाने के लिए मददगार है संतरे का छिलका - फोटो : Pixabay
रंग छुटाने के लिए मददगार है संतरे का छिलका

होली का पक्का रंग छुड़ाने के लिए संतरे का छिलका आपके काम आ सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले संतरे का छिलका, मसूर की दाल और बादाम को दूध में मिलाकर पीस लें। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और कुछ समय बाद धो दें। बस इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।

4 of 5
ऐसे कम करें खुलजी - फोटो : iStock
ऐसे कम करें खुलजी

अगर रंगों की वजह से आपकी त्वचा में काफी खुजली की समस्या सामने आ रही है तो ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर स्किन पर लगाएं। इससे खुजली में कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें नाखूनों को साफ - फोटो : iStock
ऐसे करें नाखूनों को साफ

होली खेलने के बाद नाखून काफी रंगीन हो जाते हैं। इनको साफ करने के लिए नींबू के रस में दस मिनट के लिए अपने नाखूनों को डूबो दें। कुछ समय बाद इसका असर दिखने लगेगा। इसके अलावा आप ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगाकर उंगलियों को गुनगुने पानी की कटोरी में डुबोएं। इसके बाद बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें। बस कुछ ही मिनटों में नाखूनों का रंग धीरे-धीरे आसानी से निकलने लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें