फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली खेलने से पहले यूं करें त्वचा को तैयार, नहीं होगी रंग छुड़ाने की चिंता

Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को इस तरह से तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
होली 2023 - फोटो : अमर उजाला
Holi 2023: होली प्यार और रंगों का त्योहार है। फाल्गुन का महीना आते ही लोगों पर इसका असर दिखने लगता है। रंगों के इस त्योहार होली पर लोग अपनों के साथ समय व्यतीत करते हैं। पक्के रंगों से होली खेलते हैं, खूब खाते-पीते हैं, मजे करते हैं। कई जगह लोग गुलाल से होली खेलते हैं तो कई जगह फूलों से होली खेली जाती है। पर, कई जगह पक्के रंगों से होली खेली जाती है। बहुत से लोग इसके लिए रंग घर में बनाते हैं तो कई लोग रेडिमेड रंग खरीदते हैं।

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग सीधा आपके चेहरे पर असर डालते हैं। इसी के चलते होली खेलने के लिए अभी से आपको अपनी त्वचा को तैयार कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को इस तरह से तैयार कर सकते हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो होली खेलने के बाद आपको रंग छुड़ाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
पहले से करें स्किन को मॉइश्चराइज  - फोटो : istock
पहले से करें स्किन को मॉइश्चराइज 

अगर आप होली खेलने का प्लान कर रहे हैं तो अभी से ही अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना शुरू कर दीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो होली के रंग आपकी स्किन को नुक्सान नहीं पहुंचा पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
जरूर लगाएं सनस्क्रीन

अब धूप भी पड़ने लगी है। ऐसे में अगर आप होली खेलने का सोच रहे हैं तो अभी से स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं। नाजुक त्वचा पर सनस्क्रीन लगाने से स्किन पर एक लेयर बन जाएगी, जिससे रंगों का असर स्किन पर नहीं पड़ेगा।

4 of 6
नाखूनों को करें छोटा - फोटो : iStock
नाखूनों को करें छोटा

होली के पक्के रंग नाखूनों में घुस जाते हैं। अगर आप अपने नाखूनों को बचाना चाहते हैं तो इसे छोटा-छोटा काट लें। इसके साथ ही उन पर नेल पॉलिश लगा लें। 
विज्ञापन

5 of 6
वॉटर बेस्ड मेकअप का करें इस्तेमाल - फोटो : istock
वॉटर बेस्ड मेकअप का करें इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर बहुत जल्दी पिंपल आ जाते हैं तो क्रीम या तेल ज्यादा ना लगाएं। इसकी बजाए आप वॉटर बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंखों को करें ऐसे प्रोटेक्ट - फोटो : bose
आंखों को करें ऐसे प्रोटेक्ट

होली खेलते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपकी आंखों में रंग ना जाए। होली खेलते वक्त गलती से भी लैंस ना पहनें। इससे आपको एलर्जी हो सकती है। हो सके तो सनग्लासेस पहनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें