फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: रंग खेलने से पहले बालों में शैंपू करना है जरूरी साथ ही इन बातों का ध्यान भी रखें

Mon, 09 Mar 2020 12:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली 2020 - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। जिसमें सारे मिलकर एक साथ उत्साह और उमंग के साथ रंग खेलते हैं। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है। लोगों में होली खेलने को लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन रंगों की मस्ती में डूबने से पहले अपनी सेहत खासतौर पर त्वचा और बालों का ख्याल जरूर रखें। क्योंकि रंगों का सबसे बुरा असर बालों पर ही पड़ता है। जिसकी वजह से इनमें ड्राइनेस हो जाती है और बाल झड़ना भी शुरू कर देते हैं। तो चलिए जानें कि होली खेलने से पहले किस तरह से बालों की देखभाल करें।
विज्ञापन

2 of 5
होली 2020 - फोटो : social media
सबसे पहली बात जब भी आप बाहर होली खेलने जाएं तो बालों को खुला न छोड़ें। खुले बालों में रंग आसानी से आपके बालों के जड़ों तक पहुंच सकता है और इससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा होली खेलने से पहले बालों में तेल की मालिश कर लें। नारियल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
होली 2020 - फोटो : pixa
होली खेलने के दौरान बालों को बांधने के साथ-साथ टोपी अवश्य पहनें। इससे कलर बालों के अंदर तक नहीं जा पाएगा। बालों पर जमे रंगों को हटाने के लिए बेबी शैम्पू या प्राकृतिक शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4 of 5
होली 2020 - फोटो : social media
रंगों से भरे बालों को कभी भी गर्म पानी से न धोएं। इससे बाल खराब हो सकते हैं। दरअसल, गर्म पानी बालों को ड्राई बना देता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गीले बालों को ब्लोअर से ड्राई न करें बल्कि नैचुरली ही बालों को सुखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली 2020
सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह से ब्रश कर लें। कंघी या ब्रश करने से सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपने होली गीले रंगों से खेला है तो पहले बालों को सादे पानी से धोएं। इसके बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें। फिर बालों को सादे पानी से धोएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें