फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान के गुलाबी गालों का राज है स्टाबेरी पैक, आप भी जान लीजिए बनाने का तरीका

Sun, 13 Dec 2020 09:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
हिना खान फैंस की चहेती हैं। लोग उनकी स्टाइल से लेकर फैशन के दीवाने रहते हैं। वहीं उनकी फ्लॉलेस स्किन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हिना खान की इतनी खूबसूरत स्किन का राज क्या है। दरअसल, एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे हिना अपने चेहरे के लिए स्ट्राबेरी का फेसपैक बनाते दिख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
strawberry
वैसे भी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए हर बार पार्लर और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट के पीछे पैसा बर्बाद करने की जरूरत नही होती है। रसोई में रखी बहुत सारी चीजें स्किन को निखार कर दाग-धब्बे दूर कर देती हैं। फिर वो चाहे टमाटर का पैक हो या फिर दही का। वहीं एलोवेरा जेल को हर लड़की का ऑल टाइम फेवरेट होम रेमिडी होता है। लेकिन अगर आप गुलाबी गालों की चाहत रखती हैं तो स्ट्राबेरी का फेस पैक जरूर लगाइए।
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
स्ट्राबेरी का फेस पैक बनाने के लिए आपको केवल तीन चीजों की जरूरत होगी। स्ट्राबेरी, दही और शहद को लगाकर गुलाबी गाल आसानी से मिल सकता है। 

4 of 5
hk - फोटो : instagram
एक बाउल में स्ट्राबेरी को लेकर मैश कर लीजिए। वैसे तो आप इसे मिक्सर में भी डाल सकती हैं लेकिन चाहे तो कांटे की सहायता से हाथों से ही मैश हो जाएगा। फिर इसमें एक चम्मच या फिर स्ट्राबेरी के अनुपात में दही मिलाएं। जिससे कि गाढा पैक बने। साथ में थोड़ा सा शहद मिला दें। अब इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। ध्यान रखें कि चेहरे पर पैक लगाने से पहले चेहरा खूब साफ और क्लीन किया हुआ हो। जिससे कि फेसपैक का पूरा असर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
strawberry body
स्ट्राबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा मे ंहोता है। साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को कसा रखने और दाग-धब्बे को मिटाने में मदद करते हैं। वहीं स्ट्राबेरी का फेस पैक लगाने से आंखों के आसपास सूजन कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें