फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों को करना है नेचुरल काला तो मेंहदी मेें मिलाकर लगाएं ये चीज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

Mon, 11 May 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : सोशल मीडिया
बालों का सफेद होना आजकल आम बात है। इससे बचने के लिए लोग केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से बाल तो कुछ दिनों के लिए काले हो जाते हैं लेकिन उसके बाद बालों का झड़ना और रूखापन शुरू हो जाता है। अगर बालों को नेचुरल तरीके से काला करना है तो मेंहदी एक बढ़िया उपाय है। साथ ही मेंहदी में बादाम का तेल मिलाने से ये बालों को लंबे समय तक काला रखने में मदद करता है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
almond oil
बादाम का तेल
बादाम के तेल में बहुत सारा पोषण खासकर विटामिन ई होता है जो कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर इसको मेहंदी में मिलाकर लगाएं तो बालों का असमय सफेद होना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे करें इस्तेमाल
मेहंदी और बादाम का तेल ले लें। अब इसके बाद पैन में पानी डालकर उसमें मेहंदी पाउडर व बादाम तेल को हल्की आंच पर पकाएं। जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा कर लें।
विज्ञापन

4 of 4
बालों में लगाने का तरीका
इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह लगाएं और कम से कम 35-40 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। 2 हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपसे अपके बाल मजबूत, घने और काले हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें