फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natural Facemask For Teej: तीज पर खिल उठेगा चेहरा, अगर आज इस्तेमाल कर लिया ये फेस मास्क

Mon, 25 Aug 2025 10:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hartalika Teej 2025: अगर आप भी हरतालिका तीज के दिन ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो हमारा बताया नुस्खा एक बार आजमाकर देख लें। इससे कल तीज के दिन आपका चेहरा चांद सा खिलेगा।
विज्ञापन
1 of 7
तीज पर खिल उठेगा चेहरा अगर आज इस्तेमाल कर लिया ये फेस मास्क - फोटो : instagram
Hartalika Teej 2025:  हरतालिका तीज का त्योहार हर स्त्री के लिए खास होता है। इस दिन सजना-संवरना, व्रत रखना और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा इस पावन मौके पर दमकता रहे और वो सबसे अलग नजर आए। अगर आप भी तीज के दिन ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो हमारा आजमाया हुआ ये आसान घरेलू नुस्खा जरूर अपनाएं।

ये फेस मास्क पूरी तरह नेचुरल है और इंस्टेंट ग्लो देने में मदद करता है। बस आज इसे एक बार लगा लीजिए और कल यानी कि तीज के दिन पाए दमकती, चमकती और निखरी हुई त्वचा। इसके लिए न तो पार्लर जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही केमिकल प्रोडक्ट्स की। तो देर किस बात की? इस तीज, घर पर ही पाएं खूबसूरती का त्योहार।

विज्ञापन

2 of 7
फेस मास्क बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
फेस मास्क बनाने का सामान
  • 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
  •  1 चम्मच कच्चा दूध
  • 1/2 चम्मच शहद
  •  1/4 चम्मच हल्दी
  •  2-3 बूंद नींबू का रस (ऑयली स्किन के लिए, ड्राय स्किन हो तो न डालें)

 
विज्ञापन

3 of 7
मास्क बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
मास्क बनाने की विधि

इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें। ध्यान रखें ये या तो ताजा हो या फिर बिना केमिकल वाला। अगर ये खुशबू रहित होगा, तो इसमें केमिकल नहीं होगा।

4 of 7
मास्क बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब इस एलोवेरा जेल में कच्चा दूध, शहद, हल्दी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें। सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई

अब बारी आती है इस पेस्ट तो अपने चेहरे पर लगाने की तो उसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर की मदद से साफ कर लें। अब इसे साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
इसके बाद कम से कम 15 मिनट तक चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और पूरी तरह सूखने दें। आखिर में गीले कॉटन या पानी से धीरे-धीरे मसाज करते हुए साफ करें। बाद में पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फायदे - फोटो : instagram
 
फायदे
  • एलोवेरा और शहद स्किन को डीपली हाइड्रेट करते हैं
  • हल्दी और दूध टैन हटाकर नेचुरल ग्लो लाते हैं
  • नींबू स्किन को ब्राइट करता है और ऑयल कंट्रोल करता है
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें