Hariyali Teej Makeup Tips: सावन के माह में हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। हरियाली तीज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाते हुए, महिलाएं उपवास करती हैं, भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है। तीज का त्योहार जहां एक तरफ सुहाग का प्रतीक है, वहीं यह महिलाओं के सजने-संवरने का खास दिन भी होता है। इस दिन हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, मेहंदी और पारंपरिक गहनों के साथ मेकअप भी उतना ही जरूरी होता है। अगर आप भी हरियाली तीज पर घर पर रहकर आसान और नेचुरल मेकअप करना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए है। जानिए आसान स्टेप्स में खूबसूरत दिखने का तरीका।