फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2020: मेकअप के ये सात टिप्स जो चेहरे को बनाएंगे परफेक्ट

Wed, 01 Jan 2020 12:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixa
नए साल का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही पार्टियों का दौर भी चलेगा। केवल 31 दिसंबर की रात ही नहीं नए साल के जश्न में कई दिनों तक पार्टियों और घूमने-फिरने के लिए लोग जाते रहते हैं। ऐसे में लड़कियों की सबसे बड़ी समस्या परफेक्ट ड्रेस के साथ मेकअप है। चेहरे पर फ्रेश लुक लाने के लिए ढंग से मेकअप करना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानें ऐसे ही मेकअप के साथ बहुत ही साधारण लेकिन जरूरी टिप्स जिनको अपना लेंगी तो चुटकियों में मेकअप हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
उम्र चाहे जो भी हो मेकअप के जरिए खुद को निखरा हुआ दिखाया जा सकता है। इसलिए सबसे पहले चेहरे को हाइड्रेट करें। इसके लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाएं। इसकी मदद से सर्दियों में चेहरे पर नमी बनेगी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : pixa
जब भी बाजार से फाउंडेशन खरीदने जाएं तो चेहरे की रंगत से एक शेड कम चुने। ऐसा करने से अगर आपकी उम्र ज्यादा भी है तो वो कम नजर आएगी।

4 of 8
- फोटो : Pixabay
चेहरे की खूबसूत त्वचा के लिए बीबी क्रीम को अपना लें। जब भी मेकअप करें तो उससे पहले बीबी क्रीम को लगाना न भूलें। हालांकि चेहरे पर दाग-धब्बे ज्यादा नजर आते हैं तो बीबी की जगह पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Pixabay
चेहरे पर फाउंडेशन को लगाने के बाद इसे ब्लैंड करने के लिए हाथों का इस्तेमाल न करें क्योंकि हाथों की वजह से फाउंडेशन त्वचा की ऊपरी सतह पर ही लगी रह जाती है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का ब्रश या ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। ब्यूटी ब्लेंडर को हल्का सा गीला करके चेहरे पर लगाने से फाउंडेशन त्वचा के अंदर तक पहुंच कर जाता है। जिससे चेहरा खूबसूरत और बिल्कुल भी बनावटी नहीं नजर आता है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : social media
अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो मेकअप के लिए फेस पाउडर का प्रयोग तो बिल्कुल भी न  करें। खासतौर पर उन जगहों पर जहां फाइन लाइन नजर आती हों।

 
विज्ञापन

7 of 8
चेहरे पर हाइलाइटर का प्रयोग करना न भूलें। चेहरे के टी जोन यानी माथे, नाक, मुंह के आसपास के हिस्से और ठोढ़ी पर हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से चेहरा सुंदर तो दिखेगा ही साथ ही अगर उम्र ज्यादा है तो झुर्रियों पर ध्यान भी नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
केवल चेहरे ही नहीं बल्कि गर्दन पर भी प्राइमर और फाउंडेशन लगाना न भूलें। नहीं तो गर्दन पर पड़ी झुर्रियां चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें