Hair Spa Care Tips in Summer: गर्मियों में बालों को धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और उमस से बहुत नुकसान पहुंचता है। ऐसे में हेयर स्पा कराना बालों को पोषण और आराम देने के लिए एक अच्छा उपाय है। हेयर स्पा बालों की डीप कंडीशनिंग का काम करता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है और उनकी खूबसूरती बढ़ती है। बालों की जड़े मजबूत होती है साथ ही बाल झड़ना भी कम हो सकते हैं। लेकिन अगर आप गर्मियों में हेयर स्पा करा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके। गर्मियों में हेयर स्पा कराते समय कुछ टिप्स को अपनाने से बाल हेल्दी और चमकदार दिखेंगे। साथ ही स्पा का फायदा भी लंबे समय तक बना रहेगा। इस लेख में जानिए गर्मी के मौसम में हेयर स्पा कराते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।