फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बाल धोने के बाद अगर की ये गलतियां तो आपको गंजा होने से कोई नहीं बचा सकता!

Sun, 07 Sep 2025 03:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Stop Hair Fall: अक्सर बाल धोने के बाद हम कुछ ऐसी गलतयां कर देते हैं, जिसकी वजह से हेयर फॉलो बढ़ जाता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
बाल धोने के बाद अगर की ये गलतियां तो आपको गंजा होने से कोई नहीं बचा सकता! - फोटो : adobe stock
How To Stop Hair Fall: हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, मजबूत और सुंदर दिखें, लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी आदतें अपनाते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाती हैं। खासकर बाल धोने के तुरंत बाद की गई कुछ सामान्य लेकिन गंभीर गलतियां आपके हेयर फॉल को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
 

अगर आप भी बार-बार बाल झड़ने की शिकायत से परेशान हैं, तो जरूरी है कि इन छोटी-छोटी गलतियों को समझें और उन्हें सुधारें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बाल धोने के बाद किन आदतों से बचना चाहिए, और क्या करना चाहिए ताकि आप हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकें और बालों की सेहत बेहतर बना सकें।

विज्ञापन

2 of 6
तौलिया न बांधें - फोटो : freepik
तौलिया न बांधें

जिन लोगों के बाल लंबे होते हैं, वो बाल धोने के बाद सिर पर तौलिया बांध लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप गीले बालों में तौलिया बांधते हैं तो इसकी वजह इससे आपके बाल हमेशा के लिए ड्राई हो सकते हैं। ऐसा करने से आपके बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है

 
विज्ञापन

3 of 6
बालों को रगड़ें नहीं - फोटो : Adobe stock
बालों को रगड़ें नहीं

अगर आप अपने गीले बालों को जोर-जोर से हाथ या फिर तौलिए से रगड़ेंगे तो इससे बालों की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर होने लगेंगी। ऐसे में जितना हो सके कोशिश करें और अपने बालों को हल्के से थपथपाकर सुखाने की कोशिश करें। इससे आपको फायदा अवश्य मिलेगा। 

 

4 of 6
गीले बालों में कंघी न करें - फोटो : Adobe stock
गीले बालों में कंघी न करें

जब बाल गीले होते हैं, तो उनकी जड़े काफी कमजोर होती हैं। इसलिए इस दौरान बालों में कंघी तो कतई न करें। इन्हें पहले प्राकृतिक रूप से सूखने दें। जब इनका पानी पूरी तरह से सूख जाए, तभी इनमें कंघी का इस्तेमाल करें। गीले बालों में कंघी कम और धीरे-धीरे करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
हेयर ड्रायर इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
हेयर ड्रायर इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

अगर आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं तो उसके तापमान का खास ध्यान रखें। बाल धोने के बाद यदि हेयर ड्रायर इस्तेमाल कर रहे हैं तो हेयर ड्रायर को मध्यम हीट पर रखें और बालों को ज्यादा गर्म न करें। ऐसा करने से आपके बाल डैमेज होने से बच जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : instagram
इन बातों का ध्यान रखें

यदि गीले बालों में आपको कंघी करनी है तो हमेशा मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। ये आपके बालों को सही से सुलझाएगा, और वो भी बालों को बिना डैमेज करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें