फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Effects of Hair Coloring: हर महीने बालों को डाई कर रहे हैं? जानें इससे होने वाले छुपे नुकसान

Tue, 18 Mar 2025 04:38 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side effects of colouring your hair frequently: डाई में मौजूद केमिकल्स बालों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, जिससे बाल रूखे, कमजोर और बेजान हो सकते हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स के मुताबिक बार-बार डाई करने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और इनसे कैसे बचा जाए।
विज्ञापन
1 of 5
हर महीने डाई कर रहे हैं बालों के साथ खिलवाड़? - फोटो : freepik.com

क्या आप भी हर महीने बालों को डाई करते हैं ताकि वो खूबसूरत और स्टाइलिश दिखें? लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार हेयर डाई करने से आपके बालों और स्कैल्प को गंभीर नुकसान हो सकता है? डाई में मौजूद केमिकल्स बालों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, जिससे बाल रूखे, कमजोर और बेजान हो सकते हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स के मुताबिक बार-बार डाई करने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और इनसे कैसे बचा जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हर महीने डाई कर रहे हैं बालों के साथ खिलवाड़? - फोटो : freepik.com

बार-बार हेयर डाई करने के नुकसान

 1. बालों की नमी खत्म हो सकती है

हेयर डाई में मौजूद अमोनिया और पेरॉक्साइड जैसे केमिकल्स बालों की नैचुरल नमी को खत्म कर देते हैं।

  •  इससे बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो सकते हैं।
  • बालों में चमक कम हो जाती है और वो अस्वस्थ दिखने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हर महीने डाई कर रहे हैं बालों के साथ खिलवाड़? - फोटो : freepik.com

2. हेयर फॉल (बाल झड़ना) की समस्या

डाई में मौजूद केमिकल्स बालों की जड़ों को कमजोर बना देते हैं, जिससे बाल जल्दी टूटने लगते हैं।

  •  लगातार डाई करने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है।
  • बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं।

4 of 5
हर महीने डाई कर रहे हैं बालों के साथ खिलवाड़? - फोटो : freepik.com

3. स्कैल्प पर एलर्जी और जलन

डाई में मौजूद पैराबेन्स और अमोनिया जैसे तत्व स्कैल्प पर रिएक्शन कर सकते हैं।

  • इससे खुजली, जलन और रैशेज़ की समस्या हो सकती है।
  •  संवेदनशील स्कैल्प वाले लोगों को ये समस्या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर महीने डाई कर रहे हैं बालों के साथ खिलवाड़? - फोटो : freepik.com

4. बालों का रंग जल्दी फीका पड़ना

बार-बार डाई करने से बालों का रंग टिकाऊ नहीं रहता।

  • डाई का असर जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे बाल हल्के और बेजान लगते हैं।
  •  बालों की नेचुरल चमक भी कम हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें