चेहरे की खूबसूरती केवल चमकदार त्वचा से ही नहीं होती बल्कि बाल भी होते हैं। लंबे, घने, सिल्की बाल खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। जब बाल झड़ने और सफेद होने लगते हैं तो हर महिला परेशान हो जाती है। बालों को मजबूती देने और कलर करने के कई सारे घरेलू नुस्खें हैं। जिन्हें आजमाने से फायदा पहुंचता है।
बाजार में वैसे तो कई सारे प्रोडक्ट आते हैं जो बालों की देखभाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी बाल झड़ते और टूटते हैं। इसलिए आप चाहें को खास घर के बने टॉनिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर के पानी से बना ये टॉनिक बालों को नई जान देता है। तो चलिए जानें कैसे बनाये हेयर टॉनिक।