फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: अगर आप भी करा रहीं हैं बालों की रिबॉन्डिंग तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Fri, 28 Apr 2023 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रिबॉन्डिंग कराने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Hair Care
Hair Care Tips : एक समय था जब महिलाएं सिर्फ अपने स्किन केयर का ध्यान रखती थीं, पर अब चीजें काफी बदल गई हैं। अब महिलाएं अपने बालों का भी काफी ध्यान रखती हैं। हर महिला के लिए उसके बाल काफी अहम होते हैं। महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने में बालों का काफी योगदान होता है। जिनके बाल लंबे होते हैं, वो महिलाएं अपने बालों को और ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं जैसे कि रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग, हेयर कर्ल्स। पर, कई बार देखा जाता है कि इन हेयर ट्रीटमेंट से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको रिबॉन्डिंग से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

दरअसल, अगर आप रिबॉन्डिंग कराने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी हैं। इसके बाद आपको अपने बालों को एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ेगी। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो बाल झड़ने लगेंगे तो आइए देर न करते हुए आपको बताते हैं कि रिबॉन्डिंग के बाद आपको किन बातों का ख्याल रखना है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sun light - फोटो : Pixabay
धूप से करें बचाव

अगर आपने रिबॉन्डिंग कराई है तो अपने बालों का धूप से बचाव करें। धूप में निकलने से पहले बालों में स्कार्फ बांध लें। ताकि बालों में सीधी धूप न जाए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो सूरज की यूवी किरणें आपके बालों को सीधा नुकसान पहुंचा सकती हैं। रिबॉन्डिंग कराने के बाद बालों में सीरम लगाने का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन

3 of 5
hair spa
बालों को रखें पानी से दूर

रिबॉन्डिंग कराने के बाद अपने बालों को पानी से दूर रखें। वैसे तो इस बात की चेतावनी आपको हेयर स्पा वाले भी दे देंगे। रिबॉन्डिंग कराने के तीन से चार दिन बाद तक आप बालों में पानी नहीं लगा सकते। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके बालों की शेप पहले की तरह ही हो जाएगी।

4 of 5
hair - फोटो : istock
बालों को रखें खुला

रिबॉन्डिंग कराने के बाद अगर आप बाल बांध लेंगी तो इससे बालों की शेप खराब हो सकती हैं। ऐसे में रिबॉन्डिंग के बाद बालों को हमेशा खुला ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair wash - फोटो : istock
गर्म पानी से न धोएं बाल

अपने बालों को रिबॉन्डिंग के बाद कभी भी गर्म पानी से न धोएं। अगर आप ऐसा करेंगी तो बालों का मॉइश्चर खत्म हो जाएगा। इससे बाल कुछ ही समय में पहले जैसे हो जायेंगे। नॉर्मल पानी से बाल धोने के बाद इसमें कंडीशनर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें